28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के जिला महिला/पुरुष चिकित्सालय को सुधारने के उद्देश्य से डीएम जे. रीभा ने अचानक अस्पताल का दौरा किया। “लापरवाही और अव्यवस्थाओं” की कई परतें खुलीं।

डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं

इस औचक निरीक्षण ने अस्पताल प्रशासन को न केवल “चौंका” दिया बल्कि “सुधार के सख्त” निर्देश भी मिले। डीएम ने सबसे पहले आपातकालीन वार्ड का जायजा लिया, जहां 11 मरीज भर्ती पाए गए।

डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मरीजों की नियमित रूप से बीपी, बुखार और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जाए और उनकी रिपोर्ट समय पर दर्ज की जाए। एनआरसी सेंटर, बच्चा वार्ड, दवा वितरण केंद्र, और पुरुष एवं महिला वार्ड का भी निरीक्षण करते हुए, डीएम ने दवाओं की उपलब्धता की स्थिति का आकलन किया।

डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं

दवा वितरण केंद्र में डीएम ने चीफ फार्मासिस्ट को निर्देश दिए कि दवाओं की एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखा जाए और सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को सुरक्षित और उचित दवाएं मिलें।

डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं

डिजिटल एक्स-रे और पैथोलॉजी की सेवाओं की जांच करते हुए उन्होंने इन सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही। ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए डीएम ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी ब्लड ग्रुप्स की उपलब्धता हर समय बनी रहे।

डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं

डीएम ने महिला चिकित्सालय के प्रसव कक्ष, शल्य कक्ष, और पीएनसी वार्ड का भी दौरा किया। प्रसव उपरांत भर्ती महिलाओं से बातचीत कर उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने नवजात शिशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध : अधिवक्ताओं ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

यूपी: दीपावली पर एक हजार करोड़ की शराब पी गए प्रदेश के लोग, अकेले इस शहर में 50 करोड़ की हुई बिक्री

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी नें किया मंडल कारागार का निरीक्षण : सीसी टीवी कैमरे मिले खराब ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण: ‘शैक्षिक सुधार’ के दिए सख्त निर्देश

अंकित बासू बनें व्यापारियों की ‘ढाल’: 6.33 लाख़ की चोरी का खुलासा न होने पर डीएम एवं एसपी से जताया एतराज !

City News Uttar Pradesh Desk

आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़