
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में “शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और जवाबदेह” बनाने के प्रयास के तहत डीएम जे. रीभा ने शनिवार को विकासखंड महुआ के दो प्राथमिक विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय महुआ एवं प्राथमिक विद्यालय बरसड़ा खुर्द का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल विद्यार्थियों की उपस्थिति जांची, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता को परखते हुए शिक्षकों को सुधार के निर्देश भी दिए। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बरसड़ा खुर्द पहुंचकर सबसे पहले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का मिलान किया। कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि पंजीकरण के अनुसार बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने विद्यालय परिसर का भी गहन निरीक्षण किया और शौचालय की खराब स्थिति देखकर तत्काल मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, छात्रों को पूरी यूनिफॉर्म में आने की अनिवार्यता पर भी विशेष जोर दिया। इसके बाद डीएम जे. रीभा प्राथमिक विद्यालय महुआ पहुंचीं। यहां बच्चों से गणित और विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनका उत्तर पाकर डीएम ने शैक्षणिक गुणवत्ता को संतोषजनक बताया। विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था न होने पर खंड विकास अधिकारी को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

साथ ही, विद्यालय की चाहरदीवारी की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। मिड-डे मील की गुणवत्ता का भी डीएम ने खुद निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन के मीनू के अनुसार पोषणयुक्त आहार वितरित किए जाने का सख्त निर्देश दिया ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में कोई कमी न रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। डीएम ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करें और विद्यालय में स्वच्छता तथा अनुशासन का विशेष ध्यान रखें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
