City News Uttar Pradesh
बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हो रहे हैं बेहाल !
उत्तर प्रदेश

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हो रहे हैं बेहाल !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हाय रे बिजली ! एक तो भीषण गर्मी और उस पर बिजली आपूर्ति में बाधा “कोढ़ में खाज” सी बन गई है। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों और गांवों में तक लोग बेहाल हैँ।

बिजली विभाग बना दगाबाज : "शासन की बतिया न मानें रे" का गा रहा है गीत

विभाग के अधिशाषी अभियंता और अवर अभियंता बिजली आपूर्ति को पटरी पर रखने के लिये जी तोड़ कर्तव्य निष्ठा से काम कर रहें है, पर लोकल फाल्ट ,जर्जर लाईनें ,ट्रांसफार्मरों का अत्यधिक लोड से ब्लास्ट कर जाना इन अधिकारियों और उनकी टीम को को मुसीबत में डाले हैं। बिजली अपने आप में खुद एक समस्या बन गई है।

बांदा शहर को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया की गोहार

वितरण और ट्रांसमिशन नेटवर्क के ओवरलोड होने और स्थानीय गड़बड़ियों से यह विभागीय कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी असहाय हालत में हैं। पारा चढ़ने के साथ बिजली की अपेक्षित आपूर्ति पटरी से उतरती जा रही है। लोग तप रहे हैं। साथ ही लोगों के काम धंधों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। पेयजल व्यवस्था भी चरमराई है। ऐसे में पानी और बिजली अब बड़ी समस्या बनती जा रही है। तेज धूप के इस मौसम में बिना बिजली के एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है।

बेअसर साबित हुआ एमडी का फरमान, बिजली किल्लत बनी बवाले जान

जनपद में तय शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति करने के लिये पूरे पावर कार्पोरशन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। शाम के समय बिजली गुल हो जाती है इससे लोगों ने शाम को बाजार में निकलना कम कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों का शिड्यूल भी ज्यादा गड़बड़ाया हुआ है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब ‘कोमा’ में : बांदा में ‘परोसा’ जा रहा है जहर !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम जे. रीभा का ‘सख्त’ फरमान: फाइलों में नहीं ‘ज़मीन’ पर दिखना चाहिए ‘काम’

City News Uttar Pradesh

मनरेगा का व्यथित पुराण : भुगतान पर “ठेंगा”, तो बन गये “बेगाने”

City News Uttar Pradesh

Banda : एसडीएम और सीओ ने गांवों में पहुंचकर बूथों का लिया जायजा एंव ग्रामीणों के साथ की चुनाव संबंधी बैठक …

राजनीति : यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बोले- भाजपा करेगी खतौली और मैनपुरी में हार की समीक्षा

City News Uttar Pradesh

विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन, शादी के गठबंधन की तरह लोकतंत्र को किया मजबूत

ब्रेकिंग न्यूज़