- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल बेसिक शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाये जानें को भारी मशक्कत कर रहीं हैं, लेकिन हालात यह है की बागडोर कथित कमजोर हाथों में होने से व्यवस्था का चरमराना खत्म नहीं हो रहा। यह एक बड़ा सवाल हैं जो अग्नि परीक्षा सी बन गई है ! जिले के 740 विद्यालयों में “अंधेर नगरी चौपट व्यवस्था का नजारा” है ?

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें “खामियां कुछ हद तक आंकड़ों की ढाल” में उजागर हुई। दूर दृष्टा डीएम नें विद्यालयों का प्रतिमाह निरीक्षण के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। हिदायत दी की निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, पेयजल आपूर्ति, छात्र/छात्राओं की उपस्थिति तथा स्वच्छता आदि का प्रतिमाह अवश्य देखें।कमियों को ठीक करायें। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिये।

डीएम दुर्गा शक्ति नें आपरेशन कायाकल्प में विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं बालक/बालिका शौचालय का टायलीकरण, दिव्यांग शौचालय बनाये जाने एवं बाउन्ड्री वाॅल के कार्यों को शीघ्र पूर्णता के निर्देश दिये। डीसी मनरेगा को चिन्हित विद्यालयों में बाउन्ड्री वाॅल के निर्माण कार्य कराये जाने के कहा।

निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत दिसम्बर माह तक जिले के 740 विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए हिन्दी, गणित, अंग्रेजी के विषयों में बच्चों को निपुण बनायें जाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिककारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
