29.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
"प्रेमी-प्रेमिका" मंदिर में आशिकों का मेला हुआ गुलजार : प्रेम साधना की मांगी मन्नतें
उत्तर प्रदेश

“प्रेमी-प्रेमिका” मंदिर में आशिकों का मेला हुआ गुलजार, प्रेम साधना की मांगी मन्नतें

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिन तक भूरागढ़ में लगने वाला “आशिकों का मेला” गुलजार हो गया । मंगलवार को यहां लोगों की खासी भीड़ नजर आई। नटबली की मजार पर लोगों ने प्रसाद चढ़ाया।  प्रेमी-प्रेमिकाओं ऩे मन्नतें मांगी की हे नटबली हमारी मुरादें पूरी करो की “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ रे साथी मरते दम तक” वहीं नदी में नाव के जरिए सैर सपाटा किया।

"प्रेमी-प्रेमिका" मंदिर में आशिकों का मेला हुआ गुलजार : प्रेम साधना की मांगी मन्नतें

ऐतिहासिक किले का भ्रमण किया। यहां सजी दुकानों में महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। सुबह से ही यहां केन नदी में लोग डुबकी लगाकर सूर्य भगवान का दर्शन पूजन कर, फिर खिचड़ी दान किया।

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां मकर संक्रांति को लगेगा आशिकों का मेला

शहर से करीब दो किमी. दूर स्थित भूरागढ़ दुर्ग आशिकी की अमर बेल की तरह आजादी का भी गवाह है। यहां पर आजादी के सैकड़ों दीवानों को फांसी दी गई थी। मकर संक्रांति पर यहां हर वर्ष मेला लगता है। इसी कड़ी में मंगलवार से यहां आशिकों का मेला गुलजार हो गया।

"प्रेमी-प्रेमिका" मंदिर में आशिकों का मेला हुआ गुलजार : प्रेम साधना की मांगी मन्नतें

जैसा की हम आशिकों के मेले की कहानी आपको पहले ही बता चुकें है की एक नट औऱ राजकुमारी के प्रेम कहानी में “बेदर्द जमाने” के कारण दोनो ऩे प्राणों की आहुति दी। पहले दिन से ही यहां लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही सैकड़ों की तादात में लोग यहां पंहुचे। यहां किला का भ्रमण किया।

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां मकर संक्रांति को लगेगा आशिकों का मेला

इसके साथ ही यहां पर ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से जाना। बच्चों ने घाटों पर खूब अठखेलियां की और नौका बिहार का लुफ्त उठाया। मेला भ्रमण के बाद नटबली की समाधि स्थल पर पहुंचे जहां पर रेवड़ी चढ़ाई और पूजा अर्चना किया।प्रेम साधना पूरी होने की मन्नतें मांगी। यहां पर आयोजित भक्ति भजन कार्यक्रमों का आनन्द लिया।

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां मकर संक्रांति को लगेगा आशिकों का मेला

एतिहासिक भूरागढ़ दुर्ग में भ्रमण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हर वर्ष की तरह दुकानदारों ने तरह-तरह की दुकानें सजा रखी थीं जहां लोगों ने खूब खरीददारी की। मेले में दोपहर बाद लोगों की भीड़ जुटी जो देर शाम तक चलती रही। खास बात यह रही की मकर संक्रांति मौसम सर्द रहा। लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान भूरागढ़ समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल स्वच्छ मंदिर अभियान में तल्लीन : श्रम दान से सफाई संदेश

City News Uttar Pradesh

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की मंशा क्या होगी पूरी ? कठिन डगर है पनघट की !

City News Uttar Pradesh

हैवान पति का पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य: बेरहमी से मारपीट कर जमीन पर पटका, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

City News Uttar Pradesh

Banda : अयोध्या में शुरू राम मंदिर का निर्माण, चित्रकूट मंडल में हनुमान मंदिर पर कानूनी बवाल !

City News Uttar Pradesh

Good News : यूपी में पुलिस कार्मिकों का बढ़ेगा पौष्टिक आहार भत्ता, सिम भत्ता भी देगी प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़