City News Uttar Pradesh
भाजपा की ऐतिहासिक नुक्कड़ सभा में सपा की खोल दी कलई ?
उत्तर प्रदेश

भाजपा की ऐतिहासिक नुक्कड़ सभा में सपा की खोल दी कलई ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की गायत्री नगर आदि मोहल्लों में ऐतिहासिक नुक्कङ सभायें हुई। इस दौरान विकास रथ भी निकाला गया। भाजपा एवं व्यापारी नेताओं नें “सपा को धो डाला” ईमान दारी की कलई खोल दी। नुक्कड़ सभा में सांसद आर के पटेल एवं सदर विधायक प्रकाश मुख्य अतिथ थे। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी त्याग भाजपा का दामन थामने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे देवराज गुप्ता नें सपा पर प्रहार कर उसकी नीतियों को जमकर धोया।

भाजपा की ऐतिहासिक नुक्कड़ सभा में सपा की खोल दी कलई ?
SP exposed in BJP’s historic Nukkad Sabha?

सपा प्रत्याशी गीता साहू के पति एवं पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन साहू को कथित तौर पर महाभ्रष्ट बताया। कहा की इसकी जन सेवक बनने की नौटंकी से व्यापारी वर्ग भलीभांति जान चुका हैं। कमीशन में कारों की बुकिंग करने वाला अब करोड़ों का मालिक बन गया कैसे? बेच खाया नगर पालिका ? अकडू लाल टोपी वाला बन गया हैं? अब करोड़ों खर्च कर टिकट लाया है। उसकी भरपाई के लिये फिर पालिका को चूसेगा। नगर वासियों से गुजारिश किया की लल्ले गुरु से बांदा शहर को बचाईये ! भाजपा को जिताइये।

भाजपा की ऐतिहासिक नुक्कड़ सभा में सपा की खोल दी कलई ?
SP exposed in BJP’s historic Nukkad Sabha?

पूर्व पालिका अध्यक्ष व्यापारी नेता राजकुमार राज नें जनता को “राज” की बात बताई। कहा की व्यापारी और सर्व वैश्य समाज मालती गुप्ता बासू को समर्थन दें रहा है। मुस्लिम समाज का भी खासा वोट भाजपा को मिल रहा है। इसलिये सर्व समाज के विकास के लिये कमल के फूल को जिताएं।

भाजपा की ऐतिहासिक नुक्कड़ सभा में सपा की खोल दी कलई ?
SP exposed in BJP’s historic Nukkad Sabha?

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की विकास का रथ भाजपा चला रहा है। सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने वादा किया की भाजपा को जिताएं आपका बांदा महानगर की तरह सुंदर एवं आकर्षक बनायेगे। नुक्कड़ सभा को सांसद आरके पटेल, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह आदि नें भी संबोधित किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य से खिलवाड़: बांदा में प्रतिबंधित आयुर्वेद दवाओं की ‘बेखौफ’ बिक्री, प्रशासन बेपरवाह !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड राज्य के लिए एनपीएफ करेगा आंदोलन …

City News Uttar Pradesh

Banda : कमिश्नर दिनेश सिंह दे रहे मंत्र, कोरोना का कैसे हो अंत ! …

यूपी : शादी का झांसा देकर सगे भाइयों ने युवती की लूटी अस्मत, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज …

चकबंदी के ‘काले खेल’ पर ‘आर-पार’ संग्राम: नौवें दिन भी नहीं झुका ‘आंदोलन’

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा पर प्रदीप जैन का ‘आक्रामक’ वॉर: लोकतंत्र बचाने अब ‘सड़क से संसद’ तक ‘संघर्ष’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़