27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा पालिका चुनाव : व्यापारी सपा की टिप्पणी से खफा ? एक जुट हो बोला जै श्रीराम !
उत्तर प्रदेश

बांदा पालिका चुनाव : व्यापारी सपा की टिप्पणी से खफा ? एक जुट हो बोला जै श्रीराम !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका बांदा में अध्यक्ष पद का चुनाव रोमांचक होता जा रहा है।व्यापारी वर्ग का रुझान बड़े पैमाने पर भाजपा प्रत्याशी मालती गुप्ता बासू के पक्ष में हो जाने के जो संकेत व्यापारी दें रहे हैं, उससे विपक्षी खेमा सपा, कांग्रेस, बसपा की नींद उड़ सी गईं है। भाजपा प्रत्याशी मालती गुप्ता बासू के पक्ष में छोटा व्यापारी हो या बड़ा सब जय भाजपा तय भाजपा बोल रहा है।

बांदा पालिका चुनाव : व्यापारी सपा की टिप्पणी से खफा ? एक जुट हो बोला जै श्रीराम !
Banda Municipality Election: Upset with SP’s comment? Unite and say Jai Shri Ram!

सपा प्रत्याशी के खेमे से छनकर आ रही खबरों के अनुसार व्यापारी वर्ग में “सपा प्रत्याशी के पति के अनर्गल आरोप की बासू फ्री में बांट रहा है दो हजार की मिठाई” को बड़े ही “नीचता पूर्ण कथन के संदर्भ” में देखा जा रहा है। सपा के खिलाफ एक यह भी विस्फोटक मुद्दा गरम है की रामचरित मानस की चौपाईयों पर आपत्ति जनक टिपण्णी करने वाली सपा के पक्ष में अयोध्या वासी वैश्य समुदाय नहीं जायेगा।

यह समुदाय रामवन गमन में अयोध्या से यहां आया और प्रभु राम के प्रेम में यहां बस कर व्यापार शुरू कर दिया।राम और तुलसी पर सपा की आपत्ति जनक टिप्पणियाँ जो हुई उससे अयोध्या वासी सहित वामदेव नगरी का मतदाता मर्माहित है! उसके दिलों दिमाग में “कमल पर मोहर लगाना रच -बस सा गया महशूस” हो रहा है!

बांदा पालिका चुनाव : व्यापारी सपा की टिप्पणी से खफा ? एक जुट हो बोला जै श्रीराम !
Banda Municipality Election: Upset with SP’s comment? Unite and say Jai Shri Ram!

सपा प्रत्याशी के प्रचार में कथित “अहंकारी शैली रावण के अहंकार सा होने के आरोप भी खासा चुनाव चर्चा” का विषय बना हुआ है। खैर कुल मिलाकर “भाजपा प्रत्याशी मालती बासू व्यापारी वर्ग का एक मुश्त समर्थन हासिल सी करती दिख रहीं” हैं। विपक्षियों में आंतरिक हताशा भी है ? सपा प्रत्याशी के पति का अपनी प्रचार टोलियों से विश्वास सा उठ गया है ? उन्होंने टोलियों को अपने साथ ही लेकर चलने का बयान दिये है ! प्रचारकों के प्रति अविश्वास की भावना से हतोत्साह का माहौल है। “मतदान का ऊंट किस करवट बैठा” यह तो “मतगणना में ही स्पष्ट” होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बनें विकास एवं गुणवत्ता के ‘प्रहरी’ : बारात घर का किया ‘कड़ा’ निरीक्षण

City News Uttar Pradesh Desk

राजनीति : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- देश को बर्बाद कर रही भाजपा, विपक्षी एकता पर दिया जोर

गौशाला पर खबर का असर : ग्राम पंचायत सचिव पर हुई निलंबन की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे गोविंद बल्लभ पंत : डीएम आनंद …

City News Uttar Pradesh

1.83 करोड़ का ‘ड्रग्स किंगडम’ ध्वस्त: 733 किलो गांजा ‘कंटेनर’ जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

ब्रेकिंग न्यूज़