City News Uttar Pradesh
जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ? प्रशासनिक चौकीदार जानकर भी अनजान ?
उत्तर प्रदेश

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ? प्रशासनिक चौकीदार जानकर भी अनजान ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “सोना सरेआम दिन दहाड़े लुट रहा है और प्रशासन सो रहा” है। यह कैसी “निगहबानी” है ? “सीएम योगी के खनिज का खजाना लूटा जा रहा है और उनके प्रशासनिक चौकीदार इस लूटते सोने का खामोशी से नजारा देखरहे हैं। सोने की लुट उनको सुवाहनी लग रही” है ? जी हां, योगी सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना बालू खनन माफ़ियाओ के अलावा छुट भैया दबंग लगा रहे हैं। मोरम खदानों से अवैध तरीके से मोरंग निकाला जा रहा है।

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ? प्रशासनिक चौकीदार जानकर भी अनजान ?
CM Yogi’s gold mine is being looted in the district? Administrative watchman is ignorant despite knowing?

उदाहरण “बांदा शहर से सटे शहर के सोना घाट खदान” का है। केन नदी की इस “सोना नाम की खदान में रोजाना लगभग सैकड़ो मोटर साइकिलों से नदी की बालू बिना किसी परमिट परमीशन के खोदकर मुख्य सड़क तक पहुंचाई जाती है। उसके बाद “ट्रैक्टर और डीसीएम और ई रिक्शा में बालू लोड कर शहर के तमाम स्थानों में पहुंचती” है। सूत्रों की माने तो खनिज विभाग और कुछ जिम्मेदारी अधिकारी पूरे मामले में सम्मिलित है ? जिसके चलते यह अवैध खनन बेखौफ हो रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन पूरे मामले मे खामोश बना है ! “पुलिस खनिज विभाग के संरक्षण में यह अवैध खनन कर योगी सरकार के खनिज खजानें में छेद” किया जा रहा है ?

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ? प्रशासनिक चौकीदार जानकर भी अनजान ?
CM Yogi’s gold mine is being looted in the district? Administrative watchman is ignorant despite knowing?

यहां यह भी उल्लेखनीय है की अभी पिछले वर्ष ही सोना घाट का पट्टा निरस्त हुआ है। जिसके बाद भी लगातार खनन माफिया यहां मौरंग खनन का कार्य कर रहे हैं। जिले की सबसे महंगी और अच्छी बालू के चलते इस खदान को सोना मौरंग खदान कहा जता है। इस “सोना घाट में अब तक कई करोड़ रुपए का बालू खनन माफिया कर चुके हैं और यह खेल बदस्तूर निरन्तर जारी हैं। ई रिक्शा तो अवैध बालू की ढुलान दिन -रात शहर में करते हैं। सब कुछ जानते देखते हुये भी प्रशासन हरी झंडी दिखा रहा हैं? सीएम योगी की सख्ती को ठेंगा” सा है ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

City News Uttar Pradesh

स्मार्ट मीटर बना ‘जेबकटर’: तकनीक की ‘आड़’ में ठगी, आम जनता चीखी, ‘भाग मीटर भाग’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने किया टैलेंट सर्च लीग का शुभारंभ: बोले- खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: इंडिया गठबंधन अटूट, चुनाव में पीडीए बनेगा जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

Banda : अधिकारियों की अक्ल पर ताला, लाखों लूटा पर तालाब बने हैं कबाड़ा !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित के अभियान ने भरा ‘देशभक्ति’ का जोश: तिरंगा मय हुआ शहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़