- विनोद मिश्रा
बांदा। महुआ ब्लाक अन्तर्गत नाला निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की “महुवर” बज रही है, औऱ उसकी धुन पर ग्राम प्रधान औऱ सचिव मस्त हो “झूम” रहे हैं! मामला ग्राम खरोंच का है। यहां प्रधान पर आरोप है की घटिया सामग्री से नाला निर्माण कार्य करवा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ओममणि वर्मा ने बीडीओ को जांच कर कार्यवाही का आदेश दिया है। इससे हड़कंप की स्थिति है।

महुआ ब्लॉक के खरोंच गांव के ग्रामीणों ने विधायक और उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में ग्राम प्रधान गणेशा के दरवाजे से बडा के खेत तक लाखों रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य करवाया जा रहा है आरोप है कि इस निर्माण में बालू की जगह गिट्टी की डस्ट का प्रयोग हो रहा है।

बाजार में मिलने वाला सबसे सस्ता और घटिया सीमेंट इस्तेमाल की जा रही है। गांव के केशव प्रसाद आदि ने शिकायती पत्र में बताया है कि निर्माण के संबंध में पूछने पर प्रधान के गुर्गे अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ओम मणि वर्मा ने महुआ खंड विकास अधिकारी से फोन पर बात कर मामले की जांच करने और कार्यवाही करने का आदेश दिया है। इसके बाद से हड़कंप की स्थिति है,लेकिन कार्य यही कहावत चरितार्थ कर रहा है की “पंचों सब बात है सही, पर नारदा यहीं से बही”।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
