25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया
उत्तर प्रदेश

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों विशेषकर मावे की मिठाई में मिलावट का कारोबार बढ़ गया है। मिलावटखोर इतने सक्रिय हैं कि सरकार के “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान का भी डर नहीं है।

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया
The festival of Deepawali came and brought out the adulteration in food items.

एक तरफ जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप होने से पहले ही घर-घर में मौसमी बीमारी के मरीज देखे जा रहे हैं, दूसरी ओर दीपावली के नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय नजर आ रहे हैं। जिससे मिलावटी खाद्य सामग्री के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर फिर असर पड़ेगा, लेकिन मिलावट करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। डीएम अनुराग पटेल नें संबंधित अधिकारियों को पर्व के मद्दे नजर छापा मार कार्यवाई के निर्देश दें रखें हैं पर आदेश के अनुपालन में आश्चर्यजनक खामोशी है।

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया
The festival of Deepawali came and brought out the adulteration in food items.

हालत यह है की मिठाईयों में जहर घोलने का कारोबार करने वालों को डर नहीं है। जिला मुख्यालय में ही चौक बाजार, कटरा, बलखंडी नाका, बाबूलाल चौराहा, बसस्टैंड रोड, छोटी बाजार, महाराणा प्रताप चौराहा, कालूकुआं चौराहा आदि क्षेत्र नाना प्रकार की मिठाई के गढ़ माने जाते रहे है। इनमें इन दिनों बेझिझक भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयां तैयार की जा रही है।

आरोप है कि मिलावट के कारोबार पर शिकंजा कसने में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह नाकारा साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के चलते मिलावटखोर निर्धारित खाद्य पर्दाथों की गुणवत्ता संबंधी सभी नियमों को ताक में रख कर मिठाई के नाम पर लोगों के सामने जहर परोसने की तैयारी कर रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाबालिग से दरिंदगी पर कोर्ट का ‘हथौड़ा’ गरजा: दरिंदे को 20 साल की कारावास और जुर्माना ठोका

City News Uttar Pradesh

Banda : कभी धूप कभी छांव, मौसम का बदलता रुख,क्या खिलायेगा गुल ! …

वाह प्रशासन वाह : लाल सोने की खदानों में बहनें लगी रक्त धार !

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग पर आयोग का शिकंजा : परिवादी को मिला 36906 का चेक …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा संभावित बाढ़ और राहत तैयारियों की समीक्षा : किया रेड एलर्ट

करंट लगने से एक युवक किसान की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़