City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कभी धूप कभी छांव, मौसम का बदलता रुख,क्या खिलायेगा गुल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धूप-छांव के बीच मौसम में हर रोज परिर्वतन हो रहा है। राम जाने क्या होगा? शुक्रवार को दोपहर को जहां अधिकतम पारा 40 डिग्री रहा। वहीं शाम को आसमान में बादल छा गए। 15 किलोमीटर की गति से चल रही उत्तर-पूर्वी हवाएं ठंडी हो गई। बारिश के पूरे आसार बने लेकिन महज बूंदाबांदी ही हुई। दिन में लोग गर्मी से झुलसते रहे। शाम को राहत महसूस की।


मई माह के प्रथम सप्ताह से ही मौसम बदलने लगा है। शुक्रवार को दिन में सूरज के तेवर तीखे रहे। जून जैसी गर्मी का लोगों ने एहसास किया। शाम के 5 बजे मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। हल्की फुल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया। शाम को आसमान में बादल छाते ही पारा लुढ़ककर 30 डिग्री पर पहुंच गया। 15 किलोमीटर की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलती रही। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि अभी एक-दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार है। मानसून के जून माह में ही आने की संभावना बन रही है। कृषि विशेष डा. प्रमोद कुमार का कहना है मई-जून की बारिश खरीफ की बेहतर फसल का संकेत है। पिछले चार सालों से मई माह में बारिश नहीं हुर्ह है। इस वर्ष मानसून के जल्दी आने का किसानों को लाभ होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करंट लगने से एक युवक किसान की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद

City News Uttar Pradesh

Banda : भारत बंद रहा बेअसर, पुलिस के घेरे में रहा किसानों का हुजूम, किसानों ने की नारेबाजी …

काली पर पुलिस की कार्यवाई: गिराई जा रही गाज, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

मौत का ‘बांध’ बनता बरियारपुर: 120 वर्ष पुरानी ‘धरोहर’ पर ‘खतरा’ ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में सपा को मिला ‘नया सारथी’: उमेश यादव बने जिलाध्यक्ष, संगठन में आएगी नई जान

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़