28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : शहर के बाई पास सहित तीन मार्गों का होगा कायाकल्प ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : शहर के बाइपास सहित कनवारा व कमासिन से ओरन को जोड़ने वाले मार्ग का कायाकल्प होगा। कनवारा मार्ग के लिए 16 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए है। इसके अलावा कमासिन व ओरन मार्ग का भी मरम्मतीकरण का कार्य शामिल है। आमजन जर्जर मार्गों से गुजरने को मजबूर है। इन सड़कों के कायाकल्प होने से आवागमन कि सुविधा बेहतर हो जाएगी।

जिले में बाई पास सहित तीन मार्गों का मरम्मतीकरण व सड़क निर्माण संबंधी कार्य किए जाने है। 9.7 किमी कनवारा मार्ग के लिए 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके है। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद कार्य निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाले भारी भरकम वाहनों के चलते सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। वही बांदा बाइपास व कमासिन, ओरन मार्ग का भी मरम्मतीकरण व चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि वित्त विभाग ने ईएफएसी की बैठक हो चुकी है। जल्द ही बजट स्वीकृती होते ही टेंडर आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण व मरम्मतीकरण कार्य में सत्यापित मानक अनरूप कार्य किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव मतगणना: प्रत्येक विधानसभा की गणना के लिए लगेंगी 14-14 टेबल

नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा के साथ की ठगी और अश्लील हरकत: पिता-पुत्र के खि‍लाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : अयोध्या में शुरू राम मंदिर का निर्माण, चित्रकूट मंडल में हनुमान मंदिर पर कानूनी बवाल !

City News Uttar Pradesh

औद्योगिक विकास से ‘चमका’ बुंदेलखंड: जमीन बनी ‘सोने’ की खान, दामों में ऐतिहासिक उछाल

City News Uttar Pradesh

Banda- अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने तहसीलदार से लगाई गोहार

City News Uttar Pradesh

मन्नतों से मिला ‘लाल’ सड़क हादसे का शिकार, ‘मुंडन’ की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़