![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने और जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए टास्क फोर्स एवं जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। डीएम ने जिले के शिक्षा कार्यों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

उन्होंने जिलाधिकारी पंचायत राज अधिकारी, मनरेगा और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को टायलीकरण, चाहरदीवारी और दिव्यांग शुलभ शौचालय बनाने के कार्य जल्द पूरा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड शिक्षाधिकारियों को एक सप्ताह में सभी छात्र/छात्राओं के अभिभावकों की आधार फीडिंग पूरी करने का निर्देश दिया। इसके लिए बैंक अधिकारियों से भी सहयोग की अपील की गई है। सभी विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए भी जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ब्लॉक टास्क फोर्स को हर महीने विद्यालयों का निरीक्षण करने और रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और बिसण्डा तथा नरैनी की भूमि के चिन्हीकरण को शीघ्र करने के आदेश दिए गए। बैठक में मध्यान्ह भोजन वितरण और बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा की गई, जिससे बच्चों की उपस्थिति को पंजीकरण के अनुसार सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
