25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नर्सिंग की छात्रा को पति ने डंडे से पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से आरोपी पति हुआ फरार
उत्तर प्रदेश

नर्सिंग की छात्रा को पति ने डंडे से पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से आरोपी पति हुआ फरार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव में गुरुवार को घर में सो रही पत्नी को डंडों से युवक ने पीट पीटकर मार डाला। वह एमपी के छतरपुर से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। यह अलग घर में रहते थे। घटना के बाद पति फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे रसना देवी घर में सो रही थी। कुछ दूर स्थित अपने मामा सुरेश के यहां से अपने घर पहुंचे पति असित पटेल ने रसना को डंडों से पीट दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद पति असित घर से चला गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रसना को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिसंडा के कैरी निवासी पिता बिसेना पटेल ने बताया कि रसना की शादी लगभग चार साल पूर्व हुई थी। उसके एक बेटी नैंसी है। आरोपी पति ने कई बार उसकी बेटी को पीटा। मानसिक बीमार होने के चलते कोई बीच-बचाव को नहीं पहुंचता था। बबेरू कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार पाठक ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लैकआउट से गूंजे ‘सायरन’: हाई-लेवल ‘मॉक ड्रिल’ से परखी गई ‘जंग लड़ने’ की ताकत

City News Uttar Pradesh

बोल देना पाल साहब आए थे… बाइक पर दिखा युवकों का टशन, पुलिस ने की कार्रवाई, तो बोले- जिससे डरते थे वही बात हो गई

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का फिर ‘छक्का’: 22 करोड़ 67 लाख की परियोजनायें मंजूर

City News Uttar Pradesh

स्टेट बैंक ‘मैसेज सेवा’ का सर्वनाश : खाताधारकों की जेब पर डाल रहा ‘डाका’ !

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश पहुँचे अग्निकांड स्थल: पीड़ित को बंधाया ढाढंस, सरकारी मदद का दिया भरोसा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़