32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह का अल्टीमेटम : मुख्य मार्गों से पांच दिन में हटाए जाएं स्पीड ब्रेकर
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह बेसहारा गोवंशी पशुओं को लेकर हुए सख्त, जिलाधिकारी से मांगी आख्या

.

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पशुपालन विभाग का दावा है कि जनपद में करीब 50 हजार बेसहारा गोवंशों को संरक्षित किया जा रहा है। इसके लिए करीब साढ़े तीन सौ गोशालाएं संचालित हो रही हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। शहर में ही नगर पालिका का कान्हा पशु आश्रय स्थल गंछा गांव में संचालित हो रहा है, लेकिन इस समय वह बेसहारा गोवंशी पशुओं से खाली है। इसी तरह अतर्रा, बबेरू, नरैनी, तिंदवारी, मटौंध आदि में भी सड़कों व गलियों में बेसहारा पशुओं को विचरण करते देखा जा सकता है।

आयुक्त दिनेश सिंह बेसहारा गोवंशी पशुओं को लेकर हुए सख्त, जिलाधिकारी से मांगी आख्या
Commissioner Dinesh Singh became strict regarding destitute cattle, sought report from the District Magistrate

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह जनपद बांदा में शहर व ग्रामीण इलाकों में बेसहारा पशुओं को संरक्षित न किए जाने के मामले को लेकर खफा हैं। उन्होंने गुरुवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल को पत्र लिखकर छह जून तक आख्या मांगी है। कहा है कि बेसहारा घूमने वाले गोवंशी पशुओं को संरक्षित करने के लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही वीडियो कान्फ्रेसिंग में मुख्य सचिव ने भी नाराजगी जताई है। इसके बावजूद यहां शहर में तमाम बेसहारा गोवंशी पशु घूम रहे हैं। उन्होंने गोवंशी बेसहारा पशुओं को संरक्षित कर सप्ताह भर में की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बसपा: कैडर की ‘विरासत और वर्तमान’ की हकीकत, किस मोड़ पर खड़ी है ‘पार्टी’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

Banda-जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर युवाओं कांग्रेस की सदस्यता की ग्रहण…

City News Uttar Pradesh

रनगवां बांध बोल रहा है आई लव यू : खेतों में तीन बार बहेगी जीवनधारा

हत्या का खुलासा: झाड़ फूंक के चक्कर में बलि देने के लिए हुई थी किशोर की हत्या, पांच आरोपी हुये गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक में घुसा ऑटो, तीन की मौत, छह गंभीर

बांदा सदर में होगी ‘चुनावी’ महाभारत: ‘अर्जुन’ रूपी प्रकाश से ‘हारेंगे’ दुःशासन !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़