27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गोशाला की जाली कटी, भूखे पशुओं ऩे चरा खेत, पड़े बीमार…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गोशाला की जाली टूटने से बंद मवेशियों का झुंड खेतों में घुस गया। रातभर किसानों की फसल चरते रहे। भूख से बिलबिला रहे कई मवेशियों ने आवश्यकता से अधिक फसल खाली और बीमार भी हो गए। जिनका पशु चिकित्सकों ने इलाज किया।
बबेरू तहसील के बड़ागांव में राज डेवलपमेंट सोसाइटी की गोशाला का शनिवार रात किसी ने जाल तोड़ दिया। इससे बंद एक सैकड़ा मवेशी खेतों में घुस गए। सुबह जब किसानों ने देखा तो एक दूसरे की मदद से मवेशियों को अंदर किया। किसान बृजभूषण ने बताया कि हमारे खेतों के करीब 8-9 बीघा की फसल बर्बाद हो गई है। आधा दर्जन किसानों के खेतों का नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजा देने की मांग की है।


गोशाला संचालक राजेश शुक्ला ने बताया कि जाल तोड़ने की अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अलका ने बताया ठंड से कई गोवंश बीमार हो गए। डाक्टरों की टीम मौके में गई है। बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला, सचिव सत्येंद्र सिंह, प्रभात कुमार पूर्व प्रधान सुरेंद्र आदि ने जायजा लिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक समायोजन में घपला ! निदेशालय से जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों का दिल जीता:उन्हें बताया ‘नगर की आत्मा’

City News Uttar Pradesh

ट्रैफिक का ‘तांडव’ : केवटरा चौराहा बना ‘जाम’ का जंजाल, सिस्टम की ‘नाकामी’ से ‘जनता त्रस्त’

City News Uttar Pradesh

रेलवे दोहरीकरण ने बढ़ाया ‘जल निकासी’ का ‘संकट’ : डीएम ने दिया ‘समाधान का ‘रोडमैप’

City News Uttar Pradesh

यूक्रेन से अपने घर लौटा बांदा का हेमेंद्र सिंह, खिले परिजनों के चेहरे

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़