26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दहेज हत्या का मामला गरमाया: एसपी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, गिरफ्तारी की मांग
उत्तर प्रदेश

दहेज हत्या का मामला गरमाया: एसपी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, गिरफ्तारी की मांग

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दहेज की काली मांग ने एक और बेटी की जान ले ली है ! मामला हमीरपुर जिले का है लेकिन गूंज अब बांदा तक आ गई है। कांग्रेस ने इसे बड़ी लड़ाई का रूप दे दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से मिला। पीड़ित परिवार की गुहार को उनके सामने रखा।

दहेज हत्या का मामला गरमाया: एसपी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस नेताओं ने एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में खुलासा किया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांक निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता मोहनलाल कुशवाहा की बेटी माया की शादी 18 फरवरी 2022 को पैलानी कस्बे के निवासी राहुल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। लेकिन ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग और उत्पीड़न करता रहा। आरोप है कि 7 सितंबर 2025 को माया की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में थाना पैलानी में मुकदमा अपराध संख्या 223/25 दहेज हत्या के तहत पति राहुल, देवर रोहित, ससुर पवन और सास रेनू के खिलाफ दर्ज किया गया। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आज तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

दहेज हत्या का मामला गरमाया: एसपी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि आरोपी अब पीड़िता के पिता मोहनलाल कुशवाहा पर समझौता करने का दबाव और धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने क्षेत्राधिकारी और थाना अध्यक्ष पैलानी को निर्देशित किया कि सभी अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुमताज अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान , उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी शामिल थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मजिस्ट्रेट के गनर नें फरियादी युवक को पीटा: वीडियो हुआ वायरल

बांदा पालिका के बर्खास्त चेयरमैन मोहन साहू की याचिका पर कोर्ट में फैसला सुरक्षित

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के ‘इस्तीफे’ आया सियासी भूचाल: कांग्रेस की ‘रणनीति’ पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक, 72 घंटों में मिलेगा धान का भुगतान…

City News Uttar Pradesh

बांदा : तेज रफ्तार सीमेंट भरे ट्रक की टक्कर से खंती में पलटा तेल का टैंकर, दो घायल

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर नें तीखे तेवरों के साथ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, लगाई फटकार

ब्रेकिंग न्यूज़