City News Uttar Pradesh
जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का अधिकारियों को सख्त निर्देश: नवरात्र महोत्सव में न हो लापरवाही
उत्तर प्रदेश

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का अधिकारियों को सख्त निर्देश: नवरात्र महोत्सव में न हो लापरवाही

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नवरात्र महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और अनुशासित तरीके से मनाने के लिए केंद्रीय पूजा महोत्सव की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने पंडालों और उनकी समुचित व्यवस्थाओं के लिए सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अव्यवस्थाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का अधिकारियों को सख्त निर्देश: नवरात्र महोत्सव में न हो लापरवाही

बैठक में शहर के स्थापित दुर्गा पंडालों के सभी पदाधिकारी, केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत विभाग और जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि पंडालों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। भक्ति गीतों को मधुर ध्वनि में बजायें, ताकि महोत्सव का वातावरण भक्ति और अनुशासन से भरा रहे।

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का अधिकारियों को सख्त निर्देश: नवरात्र महोत्सव में न हो लापरवाही

कार्यक्रम के प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि कार्यक्रम में भव्यता बनी रहे और उत्सव अनुशासित तरीके से हो। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग महोत्सव के दौरान उपलब्ध रहेगा। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने भी स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा किसी भी विभाग का कार्य चाहे वह नगर पालिका, विद्युत विभाग या जल संस्थान से संबंधित हो शीघ्र पूरा किया जाएगा। प्रशासन का हर तरह सहयोग मुहैया होगा।

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का अधिकारियों को सख्त निर्देश: नवरात्र महोत्सव में न हो लापरवाही

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने की। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, चंद्र मोहन बेदी, प्रकाश साहू, राकेश दद्दू, बीके सिंह बड़े भैया, उत्तम सक्सेना, मनोज जैन और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर के बयान से भूचाल: भाजपा पर ‘मन’ का ‘संविधान’ लाने का आरोप !

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनन्दन ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता पूर्वक कराया जाये निर्माण कार्य

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्तार अंसारी की दुश्मनी 16 साल पुरानी, जानें- क्यों खौफ में कुख्यात माफिया …

बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण

City News Uttar Pradesh

यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा हुआ घायल …

City News Uttar Pradesh

आठ करोड़ का ‘मंडी घोटाला’: भ्रष्टाचार का ‘किला’ ढहना शुरू, दो अफसर गिरफ्तार, कई और रडार पर ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़