29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में पर्यावारण बचाने को "आपदा चेतना" की गूंज: ग्राउंड स्तर पर गोष्ठियां
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘पर्यावारण’ बचाने को ‘आपदा चेतना’ की गूंज: ग्राउंड स्तर पर गोष्ठियां

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया गया “जागरूकता अभियान” अब “बड़े जनआंदोलन” का रूप लेता दिखाई दे रहा है। ग्राम पंचायत जमालपुर में ग्रामीणों को “न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का महत्व” बताया गया, बल्कि बदलते “मौसम और बढ़ती आपदाओं” के “खतरे से सतर्क” रहने का “संदेश” भी दिया।

बांदा में पर्यावारण बचाने को "आपदा चेतना" की गूंज: ग्राउंड स्तर पर गोष्ठियां

विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को भूकंप, चक्रवात, बाढ़, सूखा और लू जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि अगर समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं। चाइल्ड ट्रस्ट के राज्य समन्वयक महेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ों और जंगलों की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

बांदा में पर्यावारण बचाने को "आपदा चेतना" की गूंज: ग्राउंड स्तर पर गोष्ठियां

ग्राम प्रधान रमाकांती शुक्ला ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मियों के दौरान तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच जाता है, जिससे “लू” लगने और अत्यधिक गर्मी के कारण मानव एवं पशु-पक्षियों को भारी नुकसान होता है। सीडब्ल्यूसी सदस्य शम्भू प्रसाद ने वर्षा जल संचयन और पानी के सही उपयोग पर “बल” देते हुए कहा कि इससे भविष्य में जल संकट से बचा जा सकता है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चेतना सिंह ने जैव विविधता के संरक्षण के लिए पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं की सुरक्षा पर जोर दिया।

बांदा में पर्यावारण बचाने को "आपदा चेतना" की गूंज: ग्राउंड स्तर पर गोष्ठियां

प्रधान प्रतिनिधि शिवचरण शुक्ला ने कहा कि आपदाएं अचानक आती हैं और जान-माल का नुकसान करती हैं। कार्यक्रम के अंत में राजरानी सिंह की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान राममोहन सिंह परिहार, रणबीर सिंह, राजेश सिंह, फूलचंद, सुखलाल वर्मा, रामनरेश सिंह, सोम सिंह गौतम, सनी सिंह, चन्दभाल शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, साधू विश्वकर्मा, ज्ञान सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एक झपकी में ‘खड़ी हो गई मौत’: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने मचाई तबाही, एक की मौत, 13 घायल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल पर ‘बांदा’ बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाब

City News Uttar Pradesh Desk

जाली नोटों का मामला: दोषी को चार वर्ष की जेल, सात हजार का जुर्माना

विधायक विशम्भर का कंबल वितरण “राहत या राजनीति”: जनता बोली- “बहुत देर कर दी हुजूर !”

City News Uttar Pradesh

खसरे का बढ़ता प्रकोप: कई गांवों में अलग-अलग समय में तीन बच्चों की मौत, कई संक्रमित

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग: नातिन की जलकर मौत, नाना-नानी झुलसे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़