30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत का नेत्र सेवा में कीर्तिमान: बुजुर्गों व गरीबों के 'चेहरे पर लौट रही मुस्कान'
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत का नेत्र सेवा में कीर्तिमान: बुजुर्गों व गरीबों के ‘चेहरे पर लौट रही मुस्कान’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह “नेत्र के क्षेत्र” में “जनसेवा का उदाहरण” बनकर पूरे जिले में “मिसाल” कायम कर दी है। उनकी “पहल” पर तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम पचनेंही में आयोजित “विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर” में 500 से अधिक मरीजों की “आंखों की जांच कर उन्हें दवा और चश्मे वितरित” किए गए।

पूर्व विधायक दलजीत का नेत्र सेवा में कीर्तिमान: बुजुर्गों व गरीबों के 'चेहरे पर लौट रही मुस्कान'

सुबह से ही शिविर स्थल पर ग्रामीणों की “लंबी कतारें” लग गईं। “दूर-दराज” के गांवों से आए लोगों ने इस “पहल” को “राहत की बड़ी किरण” बताया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एक-एक मरीज की “गंभीरता से जांच” कर उन्हें “उचित परामर्श” दिया। शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें “ऑपरेशन” के लिए चयनित किया गया। कई बुजुर्गों की आंखों में वर्षों बाद फिर से साफ देखने की उम्मीद जगी, जिससे माहौल “भावुक” भी हो उठा।

पूर्व विधायक दलजीत का नेत्र सेवा में कीर्तिमान: बुजुर्गों व गरीबों के 'चेहरे पर लौट रही मुस्कान'

इस आयोजन की व्यवस्था पूर्व विधायक के छोटे भाई नंदू सिंह ने संभाली। पूरे शिविर में पंजीकरण, जांच और दवा वितरण की प्रक्रिया बेहद सुव्यवस्थित रही, जिससे सैकड़ों मरीजों को बिना किसी परेशानी के लाभ मिला। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची जनसेवा” है और ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

पूर्व विधायक दलजीत का नेत्र सेवा में कीर्तिमान: बुजुर्गों व गरीबों के 'चेहरे पर लौट रही मुस्कान'

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांव के लोगों के लिए किसी “वरदान” से कम नहीं हैं। कई लोगों ने पहली बार अपनी आंखों की जांच कराई और इलाज पाया। कार्यक्रम के अंत में दलजीत सिंह ने चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह सेवा कार्य संभव हो पाया। पचनेही में लगा यह शिविर सिर्फ इलाज का माध्यम नहीं, बल्कि “उम्मीद, सेवा और मानवता की एक मजबूत मिसाल” बनकर उभरा जहां हर आंख में अब रोशनी की नई उम्मीद है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो पा रहा है आंकडा़, प्रशासन कर रहा खानापूरी !

विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट

चोर गैंग का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर अवैध खनन का बना “सिरमौर्य” प्रशासन और शासन से बेखौफ !

City News Uttar Pradesh

सड़क पर दौड़ती डस्टर कार अचानक बनी आग का गोला, धू-धूकर जलकर हुई खाक

ब्रेकिंग न्यूज़