City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

खुशखबर दावा : बुंदेलखंड में है ब्लैक फंगस का इलाज ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड ब्लैक फंगस का मुकाबला कर सकने में सक्षम है।इसके बढ़ते खौफ के बीच बुंदेलखंड में भी कुछ लक्षणयुक्त मरीज मिले हैं। यहां के स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि चित्रकूटधाम मंडल में इसके इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। यह भी कहा है कि इसके इंजेक्शन और दवाओं की मांग भेजी गई है।


बुंदेलखंड के झांसी और चित्रकूटधाम मंडल में हमीरपुर में ब्लैक फंगस के संभावित इक्का-दुक्का मरीज मिले हैं। हमीरपुर में वृद्ध में लक्षण के मद्देनजर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

चित्रकूटधाम मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक आरबी गौतम ने बताया कि ब्लैक फंगस का खतरा उन पर ज्यादा रहता है जिनमें प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कोरोना संक्रमण या इससे स्वस्थ हुए व्यक्ति का इम्युनिटी सिस्टम काफी कमजोर होता है। ऐसे लोगों को ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा रहता है।


राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि जिन कोरोना मरीजों को डायबिटीज है उन्हें शुगर लेबल बढ़ जाने पर ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा रहता है। इसका संक्रमण सांस के साथ नाक के अंदर चला जाता है। उन्होने दावा किया कि यहां मेडिकल कॉलेज में इस रोग के इलाज की बेहतर सुविधा है।


– ब्लैक फंगस के लक्षण व बचाव
नाक में दर्द, सूजन, खून या नाक का बंद होना, दांत या जबड़े में दर्द, धुंधला नजर आना, बुखार, सीने में दर्द , सिर दर्द, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, खून की उल्टी और कभी-कभी मस्तिष्क पर भी असर हो सकता है। बचाव में बताया गया कि निर्माणाधीन इलाकाें में जाने पर मास्क पहनना, बाग-बगीचे में जाने पर फुल अस्तीन शर्ट-पैंट, ग्लब्स और ब्लड ग्लूकोज स्तर की नियमित जांच।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक अब्बास अंसारी के परिवार की है आपराधिक पृष्ठभूमि, एमपी-एमएलए कोर्ट ने टिप्पणी कर खारिज की अपील

City News Uttar Pradesh

मंदिर भूमि पर भू-माफिया कर रहे ‘कब्जा’ ? अवैध प्लाटिंग पर भड़का समाज

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी के नए फरमान से उड़ी मंत्रियों और अफसरों की नींद : तीन महीने में सार्वजनिक करें अपनी तथा परिवार की संपत्ति

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी एवं सीएम योगी की सोच ही मेरा लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज में गणेश महोत्सव की छटा: बाली बाल एवं सांस्कॄतिक कार्यक्रम बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

News- मनचलों ने युवती से की छेड़खानी, पिता की पीट पीट कर हत्या…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़