25.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों के लिए लिखे धमकी भरे संदेश
उत्तर प्रदेश

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों के लिए लिखे धमकी भरे संदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने परीक्षकों के लिए भावुकता के साथ धमकी भरे संदेश भी लिखे हैं। किसी ने अपने पापा की ऊंची पहुंच होने की बात लिखते हुए पास करने के लिए कहा है तो किसी ने फेल होने पर फांसी लगा लेने की परीक्षक को धमकी दी है। वहीं तमाम परीक्षार्थियों ने परीक्षकों से पास करने की गुहार लगाई है।

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों के लिए लिखे धमकी भरे संदेश
Some candidates wrote threatening messages for the examiners in the board’s answer sheets.

जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन कर रहे परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे गए परीक्षार्थियों के संदेश पढ़कर हैरान हैं। किसी परीक्षार्थी ने भावुकता भरे संदेश लिखे हैं, तो कोई परीक्षक को धमकी दे रहा है। परीक्षक बताते हैं कि परीक्षार्थी ऐसी बातें सुंदर लिखावट में अलग से बॉक्स बनाकर लिखते हैं। मूल्यांकन कक्ष में ऐसे संदेशों को परीक्षक एक-दूसरे को पढ़कर सुना रहे हैं। इंटरमीडिएट की एक उत्तर पुस्तिका में परीक्षार्थी ने लिखा है कि मेरे पापा का मंत्रियों के साथ उठना-बैठना है। पास कर दीजिए वरना आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों के लिए लिखे धमकी भरे संदेश
Some candidates wrote threatening messages for the examiners in the board’s answer sheets.

गुरुजी आपकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। मैंने प्रश्नों के जवाब में इतना तो लिखा ही है कि पास हो जाऊं। परीक्षार्थी ने संदेश में अपना मोबाइल नंबर लिखते हुए परीक्षक से कॉल करने के लिए कहा है। हाईस्कूल की एक उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने खुद की जान लेने की धमकी दी। उसने लिखा है कि मैं मरूंगा तो इल्जाम आप पर आएगा। आप खुद को जीवनभर माफ नहीं कर पाओगे कि आपके फेल करने से एक छात्र मर गया। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा कि गुरुजी मुझे पास कर दो। आपका क्या बिगड़ जाएगा, लेकिन मेरा भला जरूर हो जाएगा। मैं बहुत गरीब परिवार का छात्र हूं, फेल हुआ तो मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी, ताे वो मर जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दनाक हादसा: डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर

पूर्व विधायक दलजीत नाराज नदी में स्टीमर खराब,करेंगे आंदोलन ! …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का ‘बांदा डीएम पर फूटा ‘गुस्सा’ ! लापरवाही ‘सुधारने’ की कड़ी हिदायत !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश ने ‘तटबंधों’ का किया निरीक्षण: प्रशासन को 24 घंटे ‘अलर्ट’ रहने के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत का मंत्र’: ग्रामोद्योग मेले में भरी ‘स्वदेशी’ चेतना

City News Uttar Pradesh

उप मुख्य मंत्री केशव नें की विकास समीक्षा : हिदायत दी आंकड़े नहीं धरातल पर हो काम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़