24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

शासन की मंजूरी : बांदा के नौ प्राइमरी स्कूल होंगे नीलाम …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खस्ताहाल होकर गिराऊ हालत को पहुंच गए बेसिक शिक्षा परिषद के नौ विद्यालय ध्वस्त किए जाएंगे। ध्वस्तीकरण के लिए नीलामी होगी। इनमें छह प्राथमिक और तीन पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के भवन शामिल हैं।


इनके नए सिरे से निर्माण के लिए शासन ने 1.22 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। कई दशकों पूर्व निर्मित बांदा शहर के प्राथमिक विद्यालय मर्दननाका सहित बड़ोखर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, गोड़ी बाबा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, महोखर एक, प्राथमिक विद्यालय, बरगहनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तिंदवारा, प्राथमिक विद्यालय, गंछा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मटौंध, प्राथमिक विद्यालय, तिंदुही और प्राथमिक विद्यालय, जौरही जर्जर और निष्प्रयोज्य घोषित हो चुके हैं।


इन्हें ध्वस्त कराने के लिए शासन के निर्देशों पर जिलाधिकारी ने समिति गठित की है। यह समिति इन भवनों को ध्वस्त करने और उनके मलबे के लिए नीलामी करेगी। अगले माह दो जुलाई से आठ जुलाई तक नीलामी होगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय को 11 लाख 42 हजार प्रति भवन और जूनियर स्कूल को 18 लाख रुपये प्रति भवन की दर से निर्माण के लिए बजट मिला है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम व एसपी द्वारा कालिंजर दुर्ग का निरीक्षण: मेले की व्यवस्थाओं पर ‘कड़ी निगरानी’

City News Uttar Pradesh

महाविद्यालय में बीए की 420 सीटों के लिए 31जून से शुरू प्रवेश शुरू

क्षत्रिय महासभा का ज्ञापन : मुख्य मंत्री योगी करें महाराणा प्रताप चौराहा का उदघाटन

विधायक प्रकाश की ‘तिरंगा यात्रा’ ने रचा ‘इतिहास’ : सड़को पर उमड़ा ‘जनसैलाब’

केन और यमुना में बाढ़ : फसलें जलमग्न, किसानों में हाहाकार …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें “श्री योजना” को बताया कृषक हितकारी: बनेंगी रणनीति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़