City News Uttar Pradesh
पीएम मोदी और अमित शाह से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सौंपी प्रदेश के चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

पीएम मोदी और अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र, सौंपी प्रदेश के चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में पार्टी के संगठनात्मक मामलों से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। चौधरी और राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी अलग-अलग मुलाकात की थी। मुलाकातों का यह सिलसिला राज्य में पार्टी के भीतर से असंतोष के स्वर उभरने के संकेत के बीच चला है। लोकसभा चुनावों में यूपी में भाजपा को सपा-कांग्रेस गठबंधन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

पीएम मोदी और अमित शाह से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सौंपी प्रदेश के चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट

पार्टी के नेता भी मानने लगे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केशव प्रसाद मौर्य के मतभेद हैं। राज्य पार्टी की बैठक में मौर्य ने आदित्यनाथ और नड्डा की मौजूदगी में कहा था कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है और कोई भी संगठन से बड़ा नहीं हो सकता है। उनके इस बयान को भी कई राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने योगी के लिए एक संदेश बताया था। उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने कार्यालय के हैंडल से भी ‘संगठन सरकार से बड़ा है…’ वाली टिप्पणी पोस्ट कर विवाद को और बढ़ा दिया।

पीएम मोदी और अमित शाह से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सौंपी प्रदेश के चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चुनावी हार के लिए अति आत्मविश्वास को जिम्मेदार ठहराया और सुझाव दिया कि पार्टी विपक्षी इंडिया गठबंधन के अभियान का प्रभावी ढंग से मुकाबला नहीं कर सकी। राज्य के कई भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की आलोचना की है। इनमें लोकसभा चुनाव हारने वाले नेता भी शामिल हैं, उन्होंने इसे अपनी हार का एक कारण बताया है। 2024 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा 80 में से केवल 33 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतीं, जो भाजपा के लिए खराब प्रदर्शन था, जिसने 2019 के आम चुनावों में 61 सीटें जीती थीं।

पीएम मोदी और अमित शाह से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सौंपी प्रदेश के चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट

– चौधरी ने मोदी व शाह को सौंपी चुनाव में हार की रिपोर्ट

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के दिल्ली दौरे के बाद गरमाई सियासी माहौल के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश में ताजा सियासी माहौल की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव में सीटें घटने के कारणों की रिपोर्ट भी सौंपी है। साथ ही सरकार और संगठन के स्तर पर की जा रही आगे की तैयारियों के बारे में जानकारी दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

टमाटर की कीमत पर कब लगेगी लगाम ? अब 160 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

City News Uttar Pradesh

डा. भीमराव आंबेडकर के लिए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा हुआ दर्ज

गुलाबी सर्दी रूठ गई, लग गया ब्रेक : जलवायु परिवर्तन से बदलाव

City News Uttar Pradesh

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार जीते, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी

City News Uttar Pradesh

Banda : कैसे बनेगा पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन, 174 मतदान केंद्रों पर नहीं है रसोई घर …

Banda : सांड़ी खदान द्वारा कब तक अत्याचार, तीन खदानों पर साढ़े 22 करोंड़ का जुर्माना …

ब्रेकिंग न्यूज़