City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश औऱ जीतू नें रची 'राजनीतिक रामायण': सियासी चर्चाएं हुई 'तेज'
उत्तर प्रदेशराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

विधायक प्रकाश औऱ जीतू नें रची ‘राजनीतिक रामायण’: सियासी चर्चाएं हुई ‘तेज’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। श्री राम दरबार मंदिर कटरा में तुलसी जयंती के अवसर पर साहित्यिक धार्मिक कार्यक्रम हुआ,लेकिन आयोजन के बाद भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं की एकांत मुलाकात ने ‘जिले की राजनीति में नई चर्चा’ छेड़ दी है। सूत्रों के अनुसार सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने अलग से बैठकर आगामी चुनावों को लेकर चुनावी मजबूती पर विस्तृत चर्चा की।

विधायक प्रकाश औऱ जीतू नें रची 'राजनीतिक रामायण': सियासी चर्चाएं हुई 'तेज' राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह भेंट महज औपचारिक नहीं थी। ‘संगठन को धार देने,कार्यकर्ताओं में समन्वय’ बनाने और ‘बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत’ करने के ‘मुद्दों’ पर ‘दोनों नेताओं’ के बीच ‘गहन विचार-विमर्श’ हुआ।

विधायक प्रकाश औऱ जीतू नें रची 'राजनीतिक रामायण': सियासी चर्चाएं हुई 'तेज' इसके इतर तुलसी जयंती कार्यक्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर “गोद लिए हुलसी फिरै, तुलसी सो सुत होय” का उल्लेख करते हुए सांस्कृतिक चेतना पर जोर दिया। वहीं आयोजनकर्ता की भूमिका में रहे अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने पूरे आयोजन की ‘कमान’ संभाली। मुख्य अतिथि दण्डी स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती और अध्यक्षता डाॅ0 चन्दिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’ ने की। संचालन राजेश तिवारी ‘रंजन’ और आभार अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने किया।

विधायक प्रकाश औऱ जीतू नें रची 'राजनीतिक रामायण': सियासी चर्चाएं हुई 'तेज' लगभग 200 श्रोताओं की मौजूदगी में ‘तीन दर्जन कवियों’ ने ‘रामचरित मानस और तुलसी साहित्य पर रचनाएं’ प्रस्तुत कीं। लेकिन मंच के बाद दोनों नेताओं की यह “गुप्तगूं” ही दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि तुलसी जयंती पर ‘दोनों नेताओं’ ने ‘पार्टी की चुनावी जमीन मजबूत’ करने की ‘रणनीति’ पर बात की। अब देखना होगा कि इस मुलाकात के बाद भाजपा संगठन में क्या नए समीकरण बनते हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में 69.46 करोड़ रुपये से पर्यटन को मिला नया आयाम: परियोजनायें मंजूर

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

यूपी बोर्ड : छात्रों की धड़कन 15 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जायेगी

City News Uttar Pradesh

Russia Ukraine Crisis : भारतीय छात्रों का सुरक्षा कवच बना राष्ट्रीय ध्वज, स्वदेश लौटे बांदा के आलोक ने बताया- तिरंगा देख कुछ नहीं बोलती थी रूस की सेना

City News Uttar Pradesh

बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत

City News Uttar Pradesh

मतदाता ‘मैपिंग’ बनी चुनौती: ‘वोटरों’ की ‘पहचान’ पर प्रशासन की सख्ती, जारी होगा नोटिस !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़