City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में लाल सलाम पर चुनावों में जीत पर लग गया विराम !
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में लाल सलाम पर चुनावों में जीत पर लग गया विराम !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में पिछले तीन दशकों से ‘लाल सलाम’ पर विराम लगा गया! वह भी ऐसा जो सिसकता रहा पर उठ नहीं सका। आज भी कौमे में हैं। करीब ढाई दशकों तक इस पथरीली और पाठा की धरती में लाल परचम खूब लहराया। 1967 से 1989 तक यह चटियल इलाका वामपंथी दलों का गढ़ रहा। 1989 के बाद उल्टी गिनती शुरू हो गई। मंडल में 1991 में कम्युनिस्ट पार्टी का आखिरी विधायक चुना गया। तब से आज तक यह वामपंथी विधान सभा चुनाव में जमानत बचाने के भी वोट हासिल नहीं कर पा रहे।

चित्रकूट मंडल में लाल सलाम पर चुनावों में जीत पर लग गया विराम !
In Chitrakoot Mandal, the victory in the elections on Lal Salaam came to an end !

एक जमाना था जब चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में लाल परचम का सिक्का जमा था। बुंदेलखंड के अन्य जनपदों सहित कानपुर में भी कम्युनिस्ट पार्टी किला फतह करती रही। बुंदेलखंड में कम्युनिस्ट पार्टी के पुरोधा दुर्जन भाई रहे। उनकी अगुवाई में चारों जिलों में बार-बार लाल परचम लहराया।वह खुद भी कई बार चुनाव लड़े और विधायक बनें।

चित्रकूट मंडल में लाल सलाम पर चुनावों में जीत पर लग गया विराम !
In Chitrakoot Mandal, the victory in the elections on Lal Salaam came to an end !

1970 के दशक में दुर्जन भाई कम्युनिस्ट के भीष्म पितामह कहे जाते थे। इसी दौरान कम्युनिस्ट पार्टी लगातार हर चुनाव में अपनी जीत और जलवा बरकरार रखे रही। वामपंथी दलों के अच्छे दिन 1989 तक रहे। इस साल न सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी से सांसद रामसजीवन जीते बल्कि नरैनी से डा.सुरेंद्र पाल वर्मा और कर्वी से राम प्रसाद ने लाल परचम तले जीत हासिल की।

चित्रकूट मंडल में लाल सलाम पर चुनावों में जीत पर लग गया विराम !
In Chitrakoot Mandal, the victory in the elections on Lal Salaam came to an end !

इसी चुनाव में कांग्रेस और भाकपा के गठबंधन प्रत्याशी के रूप में देव कुमार यादव बबेरू से जीते। तीन विधायक और एक सांसद के साथ सारे दलों को पीछे छोड़ने वाले वामपंथी इसके बाद हांसिए पर आना शुरू हो गए। 1991 में कर्वी से मात्र राम प्रसाद विधान सभा चुनाव जीते। हालांकि अन्य सीटों में कम्युनिस्ट पार्टी दूसरे नंबर पर रही।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनंद सिंह निभा रहे हैं रोल “आराम हराम” है ! …

News : किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने शुरू किया अनशन…

City News Uttar Pradesh

अमित शाह के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन : गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

City News Uttar Pradesh

पुरानी पेंशन बहाली के राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन: पदोन्नति के पद के समान वेतनमान की भी मांग

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी महात्मा गांधी की नीतियों को चढ़ा रहे परवान

डीएम ने कसी ‘नकेल’: करोड़ों के पौधारोपण में ‘लापरवाही’ नहीं होगी बर्दाश्त, अब रुकेगा भुगतान

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़