26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में पुलिस चेकिंग में इनोवा कार से साढ़े चार लाख रुपये बरामद, ठेकेदारों ने कहा, मजदूरों में बांटना है पैसा, नहीं दिखा पाए साक्ष्य
उत्तर प्रदेश

बांदा में पुलिस चेकिंग में इनोवा कार से साढ़े चार लाख रुपये बरामद, ठेकेदारों ने कहा, मजदूरों में बांटना है पैसा, नहीं दिखा पाए साक्ष्य

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनाव के समय अवैध रूप से रुपयों को लेकर चलने में आयोग सख्त है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस की संयुक्त जांच में इनोवा से साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए। कार सवारों ने खुद को ठेकेदार होना बताया, लेकिन रुपयों के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इससे बरामद रुपयों को कोषागार में रखवाया गया है।

बांदा में पुलिस चेकिंग में इनोवा कार से साढ़े चार लाख रुपये बरामद, ठेकेदारों ने कहा, मजदूरों में बांटना है पैसा, नहीं दिखा पाए साक्ष्य
Four and a half lakh rupees recovered from Innova car in police checking in Banda, contractors said, money has to be distributed among laborers, could not show evidence

चुनाव आयोग व एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद की सीमाओं में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा चौराहे के पास स्टेटिक मजिस्ट्रेट एसबी त्रिपाठी व एसआइ चंद्रेश उपाध्याय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। महोबा जनपद की ओर से आ रही इनोवा को रुकवाकर जांच की गई। जिसमें कार सवारों के पास से साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए। कार में चालक समेत चार लोग कृषिपाल सिंह सचान निवासी भोपाल, सागर प्रिमियम टावर ब्लाक डी व पड़ोसी हसीम, दाऊद खां ने बताया कि वह ठेकेदारी करते हैं। मजदूरों को बांटने का रुपया है। लेकिन बरामद रुपयों के संबंध में कोई भी कागजात वह नहीं दिखा पाए। कई लोगों से उन्होंने जांच दल की फोन से बात कराई। इसके बाद भी रुपयों के बारे में कोई ठोस वजह मौके पर स्पष्ट नहीं हो सकी। इससे संयुक्त टीम ने थाने के अंदर सभी के सामने रुपयों की गिनती की।

बांदा में पुलिस चेकिंग में इनोवा कार से साढ़े चार लाख रुपये बरामद, ठेकेदारों ने कहा, मजदूरों में बांटना है पैसा, नहीं दिखा पाए साक्ष्य
Four and a half lakh rupees recovered from Innova car in police checking in Banda, contractors said, money has to be distributed among laborers, could not show evidence

पारदर्शिता के लिए कैश गिने जाने की वीडियो ग्राफी भी कराई गई। बरामद कैश के अलावा फुटकर-फुटकर कार सवारों के पास अलग से करीब पचास हजार रुपये थे। जिसे लिखा-पढ़ी में शामिल नहीं किया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व एसआइ ने बताया कि बरामद रुपयों को सीलबंद कराकर कोषगार के सुपुर्दगी में दिया है। जनपद में पखवारा भर पहले भी बबेरू में इसी तरह रुपये बरामद हुए थे। जिसमें रुपयों के संबंध में कागजात न दिखा पाने पर कोषागार में रुपयों को जमा कराया गया था। कई अन्य जगह तिंदवारी व पैलानी में चेकिंग के दौरान पकड़े गए रुपयों को सही कारण प्रस्तुत करने पर छोड़ा गया था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया पंचतत्व में विलीन: क्षेत्र ने खोया सशक्त नेता

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने होली की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं से की भेंट: रंगोत्सव की दी बधाई

गौशाला पर खबर का असर : ग्राम पंचायत सचिव पर हुई निलंबन की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

Banda : यूपी का डान मुख्तार जेल के चक्रव्यूह में बना पिंजड़े का पंछी ! …

नाम नहीं बदला तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, हैरान कर देगी यह घटना

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा”

ब्रेकिंग न्यूज़