कानपुर। गोविंद नगर में नशे के लती युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद उसे चाकू मार दिया। इस दौरान महिला जान बचाकर भागी और लहूलुहान हालत में गिर पड़ी। घटना की जानकारी होने पर मकान मालिक आरोपित युवक को पकडऩे गए तो उसने चाकू से अपने हाथ की नस कर काट ली। जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती को उपचार के लिए एलएलआर अस्पताल (हैलट) भेजा।
घरेलू झगड़े के चलते हुआ विवाद
गुजैनी गांव निवासी शिवदत्त के मकान में तीन माह से 33 वर्षीय मनोज कुशवाहा परिवार के साथ रहते है। परिवार में 29 वर्षीय पत्नी गुडिय़ा और दो पुत्र हैं। गुडिय़ा की मां शंकुतला ने बताया कि उनकी बेटी एक फैक्ट्री में काम करती थी। जहां मनोज भी काम करता था। करीब छह साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दामाद के नशे के लती होने के कारण अक्सर घर में झगड़ा होता है। कुछ दिनों पहले दोनों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दामाद घर से कही चला गया था। मंगलवार शाम को दामाद चाकू लेकर पहुंचा और घात लगाकर कमरे में बैठ गया। आरोप है कि जब बेटी काम करके घर लौटी तो दामाद ने नशे की हालत में उसके पेट में चाकू मार दिया। इस दौरान बेटी अपनी जान बचाने के लिए भागी और बाहर जाकर लहूलुहान हालत में गिर पड़ी। जिसे देखकर मकान मालकिन समेत अन्य लोग दौड़े। इस बीच खुद को फंसता देखकर दामाद ने खुद को बाथरूम में बंद करके अपने बाएं हाथ की नस काट ली।

थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि युवक की जेब में एक पत्र मिला है। जिसमें उसने पत्नी से झगड़ा होने की बात लिखी है। फिलहाल दंपती का उपचार चल रहा है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
