City News Uttar Pradesh
वन विभाग और पीडब्लूडी में 'खींचतान': 136 करोड़ की फोरलेन परियोजना तोड़ रही दम
उत्तर प्रदेश

वन विभाग और पीडब्लूडी में ‘खींचतान’: 136 करोड़ की फोरलेन परियोजना तोड़ रही दम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार जहां एक ओर विकास की रफ्तार को हाईवे की स्पीड देना चाहती है, वहीं बांदा में प्रस्तावित पपरेंदा से चिल्ला तक फोरलेन सड़क वन विभाग की ‘अनापत्ति’ में फंसकर दम तोड़ रही है। 136 करोड़ की इस मेगा परियोजना का टेंडर एक साल पहले पूरा हो चुका है, बजट स्वीकृत है, मशीनरी साइट पर है लेकिन निर्माण कार्य एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सका।

वन विभाग और पीडब्लूडी में 'खींचतान': 136 करोड़ की फोरलेन परियोजना तोड़ रही दम

पीडब्लूडी ने जून 2024 में ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया था, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक सिर्फ ‘पेंडिग एट स्टेट सिक्रेट्री रिकमडेशन’ का रटा-रटाया जवाब मिल रहा है। जिलाधिकारी जे.रीभा ने अब इस मामले को गंभीर मानते हुए वन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

 

वन विभाग और पीडब्लूडी में 'खींचतान': 136 करोड़ की फोरलेन परियोजना तोड़ रही दम

राज कांस्ट्रक्शन नामक एजेंसी ने जब ठेका जीता तो उम्मीदें जगी थीं कि बांदा से चिल्ला तक फोरलेन सड़क का सपना जल्द पूरा होगा। लेकिन ठेका मिलते ही जोश में खड़ी की गई मशीनें आज बेरोजगारी और उदासी का मंजर बनी हुई हैं। विभागों के बीच की ‘खींचतान’ से करोड़ों की परियोजनाएं ठप पड़ी हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिश्ते हुये शर्मसार : कलयुगी बेटे नें मां के साथ किया दुराचार !

City News Uttar Pradesh

शादी के नाम पर ठगी : सात फेरे के नाम पर रुपये ऐंठे, फिर जान से मारने की धमकी

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की मिली झांकी : कार्यदाई संस्था को लगी फटकार

City News Uttar Pradesh

ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से लैस हुआ बांदा का बाबूलाल चौराहा

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित ! …

City News Uttar Pradesh

बरसात में ‘ज़हरीली’ सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ

ब्रेकिंग न्यूज़