28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डाकघर सेवाओं में केंद्र सरकार नें की बढ़ोत्तरी : खाता धारकों की होगी बल्ले- बल्ले

  • विनोद मिश्रा 
बांदा। डाकघरों की सेवा खाता धारकों के लिये सुविधा की बहार लाये इसके लिये केंद्र सरकार नें  वित्तीय समावेश अभियान के दायरे को बढ़ाया है। डाक विभाग को अन्य बैंक खातों के साथ वित्तीय लेन- देन की समरूपता के लिए डाकघर बचत बैंक खातों में एनईएफटी सेवा प्रारम्भ कर दी है। केंद्र सरकार के इस निर्णय की जानकारी आयुक्त आर पी सिंह नें दी।
बताया की डाकघर बचत बैंक खातों को आईएफएससी कोड प्रदान करने से अन्य बैंकों के साथ लेन-देन भी संभव हो सकेगा। डाकघर बचत बैंक खाते में ऐसा होने से अब डाकघर में भी शासन  योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित कर सकते हैं।
आपको बता दें की योजनाओं में इलेक्ट्रानिक पेमेंट फेमवर्क का पूर्णतः पालन किया जाना आवश्यक है। जहाँ कैश का अंतरण प्रत्येक लाभार्थी को सीधे उसके खाते में किया जाता है। डाक विभाग के बचत बैंक खातों में लाभार्थियों को धनराशि भेजने से लोगों को उस अन्तरित धनराशि का इस्तेमाल करने में आसानी होगी, क्योंकि कतिपय डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इनमें धन की निकासी सीधे डाकघर बचत बैंक खाते से भी की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त, आधार आधारित पेमेंट सिस्टम भी ग्रामीण डाकघरों में उपलब्ध हैं। इन कारणों से धन की निकासी के लिए लाभार्थियों का  समय भी व्यर्थ नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त, उन क्षेत्रों में जहां बैंकिंग सेवायें उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ पर भी डाकघरों के माध्यम से लाभार्थियों को वित्तीय समावेश करने में मदद मिलेगी।
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त दिनेश सिंह का निरीक्षण : महीनों से गैरहाजिर लेखपाल को निलंबित करने के दिए आदेश

City News Uttar Pradesh

खबर का असर: एसडीएम द्वारा कान्हा गौशाला का निरीक्षण, ई.ओ औऱ कर्मियों को फटकार

City News Uttar Pradesh

बांदा : मायके में रह रही बेवा महिला फंदे से मिली लटकी, परिजन ने जताई लूट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें जन गोष्ठी कर सरकार की योजनाओं की दी जानकारियां

City News Uttar Pradesh

विकास कार्यों की खुली ढोल की पोल : आयुक्त बालकृष्ण रह गये दंग, हुई दंडनीय कार्यवाई

खौलाते दूध में गिरी छिपकली, पीने से महिला की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

ब्रेकिंग न्यूज़