City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा पालिका में मोहन साहू की बर्खास्तगी पर खुशी का माहौल: मुकदमा दर्ज की भी मांग

  • विनोद मिश्रा
बांदा। नगरपालिका परिषद बांदा में खुशियाँ हिलोरें ले रहीं हैं। अध्यक्ष रहे मोहन साहू की राज्यपाल द्वारा बर्खास्तगी के बाद पालिका में गुरुवार को गजब की खुशी का नजारा अधिकांश सभासदों में दिखा। कर्मचारियों में तो खुशियाँ बल्ले -बल्ले थीं। सभासदों एवं कर्मचारियों में मिष्ठान वितरण हुआ।
सभासदों का कहना था की हमारी  की मेहनत आखिर रंग ले ही आई। अध्यक्ष पर आरोप लगाया की भ्रष्टाचारी एवं अहंकारी था। आखिर कार दंड मिल ही गया। इसके साथ ही सभासदों नें बर्खास्त अध्यक्ष के विरुद्ध वांछित धाराओं में मुकदमा कायम किये जानें की भी जरूरत बताई।
आपको पुनः बता दें की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहन साहू को राज्यपाल द्वारा भ्रष्टाचार एवं अन्य कई वितीय अनियमतताओं की मैराथन जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया।
आज पालिका कार्यालय खुला तो सभासदों एवं कर्मचारियों में खुशियाँ इस तरह हिलोरें लेती महसूस हुई मानों “ज्यों गूंगा मीठे फल का रस अन्तर्गत ही भावे”। दूसरी ओर सभासदों नें प्रेस नोट जारी कर जहां बर्खास्तगी पर खुशी का इजहार किया है वहीं शासन से मॉग की है कि मोहन साहू के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही भी की जाये।
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन : तीन दिन चलेगा रंग

पालीटेक्निक छात्र का फंदे पर लटकता मिला शव, परिजन बोले- प्रेम-प्रसंग में दबाव के चलते की खुदकुशी

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे में राजेश दीक्षित ने निभाई ‘अहम’ भूमिका: परिजनों से जताई ‘संवेदना’

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती

शर्मनाक घटना : जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

21 साल बाद ‘चीखों’ को मिला इंसाफ: दलित युवक की नृशंस हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़