City News Uttar Pradesh
स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी : अनशनकारियों नें दिया मंत्री रामकेश को ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी : अनशनकारियों नें दिया मंत्री रामकेश को ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आंदोलन से चिकत्सीय सेवाएं दस दिनों से बाधित हैं। विभागीय अधिकारी न्यायोचित मागों के प्रति गंभीर नहीं हैं जबकि शासन स्वास्थ सेवाओं की बेहतरी के प्रति चिंतित है।

स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी : अनशनकारियों नें दिया मंत्री रामकेश को ज्ञापन
The movement of health workers continues on the tenth day: the protestors gave a memorandum to the minister Ramkesh

इसी संदर्भ में आंदोलन कारी संगठन के अवधेश सिंह एवं मंत्री बृजकिशोर मिश्रा के नेतृत्व में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के आवास पर पहुंचे औऱ विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध नारे बाजी की ज्ञापन दिया। मंत्री रामकेश नें मागों को माने जानें के लिये आयुक्त आरपी सिंह एवं डीएम अनुराग पटेल से बात की। समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिये।

स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी : अनशनकारियों नें दिया मंत्री रामकेश को ज्ञापन
The movement of health workers continues on the tenth day: the protestors gave a memorandum to the minister Ramkesh

आपको बता दें की मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्वास्थ कर्मचारी संगठन दस दिनों से कर्मिक अनशन के माध्यम से आंदोलन की गर्जना -तर्जना किये हुये है। लेकिन विभाग के आला अफसरों की अनदेखी से आंदोलन कारियों का पारा हाई हाई है। आंदोलन कारियों की इक्कीस सूत्री मांगे हैं जो प्रथम दृष्ट्या देखें तो जायज हैं पर अधिकारी मागों के प्रति अनदेखी क्यों किये हैं यह अपने आप में आश्चर्य है।

स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी : अनशनकारियों नें दिया मंत्री रामकेश को ज्ञापन
The movement of health workers continues on the tenth day: the protestors gave a memorandum to the minister Ramkesh

आंदोलित कर्मचारी अपने स्थाईकरण, एसीपी, टीकाकरण के भुगतान, बोनस, डीए, एरियर सहित तमाम देयकों का भुगतान समय से न करने की व्यथा कथा कह रहे हैं। आरोप है की संबंधित कार्यालय पटों पर भ्रष्टाचार के कारण सब मामले लंबित है। रुपया फ़ेंको तमाशा देखो वालो स्थिति शोषण का रूप लिये है। महासंघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह एवं मंत्री ब्रजकिशोर मिश्रा का आरोप है की सीएमओ आफिस भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। संकल्प लिया गया की जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती अनशन जारी रहेगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्‍यारा दामाद : हत्या और लूट के बाद हुआ फरार, मचा कोहराम

बांदा के स्वास्थ विभाग का निकम्मापन उजागर : पांच बच्चों का हो गया मर्डर

City News Uttar Pradesh

बांदा के तीन हस्तशिल्पियों को मिला विशिष्ट हस्तशिल्प पुरस्कार

City News Uttar Pradesh

बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक ढही, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत

नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में देवी भक्तों का लगा तांता …

सावन मास के अंतिम दिन शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़: रामदरबार मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक

ब्रेकिंग न्यूज़