26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : वाह भाई वाह:”दरोगा जी चोरी हो गई “की शिकायत पर भड़के चौकी इंचार्ज…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जागते रहो-जागते रहो और चोरों से बचाव के लिये गश्त करो। यह सलाह दरोगा जी नें दे डाली। “दरोगा जी चोरी हो गई” यह मत कहो।दूसरी ओर पुलिस गश्त न लगने से चोरोंका मनोबल बढ़ा हुआ है !
आपको बताये की शहर की कालू कुआं चौकी क्षेत्र में पुलिस गश्त न लगने से इलाके में माह भर में एक ही जगह चोरों ने दो बार चोरी कर ली। चौकी इंचार्ज को क्षेत्र में चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने की कोई फ्रिक नहीं हैं। पीड़ित से ही कह डाला कि अपने सामान की सुरक्षा करनी है तो खुद चौकीदारी करो या लगाओ!पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।


पुलिस के आला अधिकारी जहां घटनाओं पार रोक लगाने के लिए गश्त तेज करने के निर्देश दे रहे हैं वहीं चौकी इंचार्ज का इस बतरह का बेतुका जवाब उनकी निष्क्रियता को उजागर कर रहा है। शहर के कालूकुआं चौकी क्षेत्र के मोहल्ला धीरज नगर में सुरेश कुमार अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं। मंगलवार शाम तक वहां रखा सामान सुरक्षित था। लेकिन बुधवार सुबह जब वह अपने प्लाट गए तो वहां सबमर्सिबल का स्टार्टर, 50 मीटर केबल, प्लास्टिक ड्रम आदि हजारों का सामान गायब मिला। परेशान पीड़ित ने कालूकुआं चौकी जाकर वहां के इंचार्ज को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल में चलकर मौका मुआयना करने को कहा तो चौकी इंचार्ज ने साथ जाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब समय होगा तब वह जाकर घटनास्थल देखेंगे। पीड़ित ने यह भी बताया कि एक माह के अंदर उनके यहां यह दूसरी बार चोरी हुई है। इससे चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मामला सोशल मीडिया वाट्सएप पर डाला गया तो आइजी के सत्यनारायण ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव ने बताया कि घटना की जांच कराकर शीघ्र आरोपितों को पकड़ा जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : हमीरपुर-जालौन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहा- हरसंभव मदद करेगी सरकार …

Banda : गरीब विद्यार्थियों के लिए होगी निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था,अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर दी जानकारी…

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी: हथियारों से लैस आरोपियों ने की पिटाई

वक्फ बोर्ड की 827 संपत्तियों पर सरकारी भूमि का दावा: प्रशासन की रिपोर्ट ने खोली पोल

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कोरोना से निपटने को खोला खजाना …

आनंदम सिटी द्वारा भूखंड रजिस्ट्रियां अवैध ? कथित अवैधानिक सोसायटी फिर गरमाई !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़