City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बच्चों का यौन शोषण: आयुर्विज्ञान संस्थान की टीम बच्चों की करेगी जांच…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों की टीम करीब दस से बारह वर्ष पहले गंदे अंकल की हैवानियत का शिकार बच्चों की जांच करेगी। इस जांच के सहारे सीबीआई हैवान जेई के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाएगी। बच्चों की जांच करने के लिए डाक्टरों का पैनल तैयार हो गया है। दिल्ली से डॉक्टरों की टीम जल्द ही पहुंचेगी। कयास है कि दो से तीन दिनों के अंदर जांच की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें बांदा और चित्रकूट के वह पीड़ित बच्चे भी शामिल हैं, जो अब जवानी की दहलीज पर कदम रख चुके हैं।

पचास से ज्यादा बच्चों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने वाले आरोपित निलंबित जेई रामभवन पर सीबीआइ की शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल बनाया गया है, पीड़ितों की जांच करेगा। सीबीआइ ने अभी तक ऐसे 39 बच्चों की पहचान कर ली है, जो करीब दस से बारह साल पहले के वीडियो फुटेज में नजर आ रहे हैं। इनमें कुछ बालिग भी हो चुके हैं। हालांकि पीड़ितों की संख्या करीब अस्सी के आसपास पहुंचने की संभावना है।

जेई की पत्नी की भी करतूत आई है सामने

सीबीआइ के हाथ करीब सात सौ ऐसे वीडियो फुटेज हाथ लगे हैं, जिसमें आरोपित घिनौनी हरकत करते साफ दिख रहा है। उसके शिकंजे में फंसे कुछ बच्चे चीखते तो कुछ छटपटाते नजर आ रहे हैं। महज दो कमरों के मकान में रहने वाले आरोपित की पत्नी भी चीख सुन पहुंची, लेकिन मदद के बजाए उल्टे पैर लौट गई। कड़ी मशक्कत के बाद सीबीआइ ने जिनकी पहचान की, उनमें कई ने बताया कि मोबाइल गेम व अन्य लालच देकर उनके साथ घिनौनी हरकत की गई। करीब दस से बारह वर्ष पहले शिकार कई बच्चों की उम्र अब बालिग होने तक पहुंच गई, जबकि कुछ हो चुके हैं।

कैंप कार्यालय में होगी जांच

सीबीआइ सूत्र बताते हैं कि चित्रकूट के कैंप कार्यालय में पीड़ितों की जांच की जाएगी। जल्द ही टीम दिल्ली से आ सकती है। सीबीआइ उन बच्चों की सूची तैयार कर चुकी है, जिनकी जांच कराई जानी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा ‘ढीला ढाला’ सिस्टम, फटकारे गये अफसर

City News Uttar Pradesh

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत और भाई गंभीर: घर में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

किसानों की ‘तबाही’ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: बांदा को ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित करने की मांग

City News Uttar Pradesh

यूपी पंचायत चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का एक्शन प्लान तैयार…

City News Uttar Pradesh

Banda : विधायक बेपरवाह ! बजट की आस में नहीं बुझ रही 18 हजार लोगों की प्यास…

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़