- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरदोई, लखीमपुर व कन्नौज की जनसभाओं में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लखीमपुर में शाह ने कहा कि कांग्रेस तो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की विरोधी है, कहती है वह सत्ता में आई तो इसे खत्म करेगी। सीएए को राहुल क्या उनकी नानी भी नहीं हटा सकतीं। यहां भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार मिश्र टेनी के लिए समर्थन में हुई जनसभा में शाह ने कहा कि अगर कहीं गलती से भी सपा या कांग्रेस आ गई तो राम मंदिर पर बाबरी ताला डलवा दिया जाएगा। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी है चाहे वो कर्नाटक हो या फिर आंध्र प्रदेश, वहां पिछड़ा वर्ग के पांच फीसदी आरक्षण को काटकर मुस्लिम समाज को दे दिया गया है।

– दोनों शहजादे आ गए तो राम मंदिर में बाबरी ताला लगा देंगे: अमित शाह
कन्नौज में अमित शाह ने सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा की। शाह ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सपा मुखिया अखिलेश के नहीं पहुंचने पर कहा कि वोट बैंक के डर से वह अयोध्या नहीं गए। वह नहीं बताएंगे कि उनका वोट बैंक कौन है, पर हम बताते हैं कि आप हमारा वोट बैंक हो। सपा-कांग्रेस, बसपा ने वर्षों धोखे में रखा। मोदी ने दो साल में ही जय श्रीराम कर दिया।

उनका इशारा राम मंदिर निर्माण की ओर था। समाजवादी पार्टी महासचिव रामगोपाल के राम मंदिर का वास्तु ठीक नहीं होने के बयान पर कहा कि दोनों शहजादे आ गए तो राम मंदिर में बाबरी ताला लगा देंगे। ये पाकिस्तान के मददगार हैं। इसलिए वहां इनका गुणगान होता है। मुलायम परिवार के पांच सदस्यों के चुनाव लड़ने पर कटाक्ष किया कि इनके और बच्चे नहीं हैं, वर्ना 80 सीटों पर चुनाव लड़ रहे होते।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
