- ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सात चरण के मतदान में से तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद अब राजनीतिक पार्टियां अगले चरण के मतदान पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी 14 मई को चौथे चरण के मतदान के साथ ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के अगले चरण की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत पार्टी दिल्ली की चार लोकसभा सीटों में महिला संवाद और ट्रेड टाउन हॉल समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगी । इस बारे में आप नेता गोपाल राय ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में पुष्टि की।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने इसे भाजपा का तानाशाह करार दिया है। गोपाल राय ने कहा कि ऐसा करने से आप के होसले और भी ज्यादा बुलंद हो गए है। गोपाल राय ने मीडिया कर्मियों से चर्चा में कहा, ‘भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के जरिए उन्हें गिरफ्तारी करके पार्टी ने तानाशाह का सबूत दे दिया है। भाजपा की मंशा अरविंद केजीरवाल को गिरफ्तार करके आप का जड़ से मिटाना था। इन लोगों ने सोचा था कि ऐसा करके आप के विधायकों में दरार और सरकार को गिरा देंगे। जिससे पार्टी के टुकड़े हो जाएंगे। मगर, इनका यह पैंतरा काम नहीं कर पाया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
