- विनोद मिश्रा
मंगलवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने कई पत्रकारों के घर पर छापेमारी की और घंटों लंबी पूछताछ के बाद न्यूज़क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और सम्पादक अमित चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, उर्मिल, अनिंदो चक्रवर्ती, परंजय गुहा ठाकुरता, इतिहास कार सोहेल हाशमी और केडी रघुनन्दन को यूएपीए के तहत हिरासत में ले लिया। यह सब वह पत्रकार हैं जो पत्रकारिता के सिद्धांतों के लिये जाने जाते हैं।

खैर, हालांकि ठोस रूप से जानकारी नहीं है कि उन पर किस कारण से यूएपीए की धारा लगाई है। हां ठोस जानकारी है तो वो ये कि सरकार ने “बेल आइकन” दबा दिया है। वही “बेल आइकन” जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यू ट्यूब चैनल पर आकर कहा था कि उनके चैनल के लिए दबा दें। “दरअसल उस बेल आइकन का यही मतलब” था ?
पत्रकारों के घर पुलिस पहुंच गई। उनके घर के दरवाज़े का बेल आइकन दबा दिया। घंटी बजा दी। इसी के साथ 2024 के भारत का दरवाज़ा खुल जाता है! जहां पत्रकार देश के दुश्मन के तौर पर देखे जाएंगे ? उनके खिलाफ आतंकवाद के मामले दर्ज होंगे ? देश में लाखों छात्र पत्रकारिता की पढ़ाई पढ़ते हैं, आप सभी एक ऐसे पेशे के लिए अपना जीवन दे रहे हैं, जो अब बचा ही नहीं है !

सरकार अब हर तरह के नैतिक दबाव से मुक्त हो चुकी है ! उसे अब परवाह नहीं कि जनता इस घटना को पत्रकारिता पर हमले के रुप में देखती है या नहीं ? दरअसल जनता की भी अब औक़ात नहीं रही है ? अब जनता का सामान बांधा जा रहा है, चार पत्रकारों के सहारे आपको चुप कराया जा रहा है, देश को भटकाया जा रहा है, और आप हैं कि “बेहोश पड़े” हैं ! गिरफ्तार किये गये पत्रकार दस घंटे तक लंबी पूछ ताछ के बाद रिहा कर दिये गये। अब सोचना होगा की देश के चौथे स्तंभ पर क्या यह हमला है ? क्या इसे अघोषित आपात काल के रूप में देखा जाये? यह देश वासियों के सामने अहम सवाल है ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
