24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे वृद्ध ने कटकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही शिनाख्त
उत्तर प्रदेश

बांदा: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे वृद्ध ने कटकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही शिनाख्त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के आगे लेटने से वृद्ध की कटकर मौत हो गई। पुलिस को शव धड़ से कटा बरामद हुआ। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
बदौसा थाना क्षेत्र के झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर महुराई गांव गेट नंबर 481 के पास निजामुद्दीन की ओर जा रही संपर्कक्रांति जैसे ही नजदीक आई 55 वर्षीय वृद्ध उसके आगे लेट गए। इससे उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन के चालक ने मामले की सूचना बदौसा स्टेशन मास्टर को दी। जिससे स्टेशन से थाने में घटना का मेमो भेजा गया। थाने के एसआइ दुर्विजय सिंह ने आस-पास गांवो के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन दिवंगत की पहचान नहीं हो सकी।

बांदा: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे वृद्ध ने कटकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही शिनाख्त
Banda: Elderly commits suicide in front of Sampark Kranti Express, police is identifying

एसआइ ने बताया कि गेट नंबर 481 ने नजदीक खंभा नंबर 8 से 10 के बीच रेलवे ट्रैक पर लेटने से उनकी कटकर मौत होना सामने आया है। दिवंगत के काली टी शर्ट व ऊपर से सफेद कुर्ता व धारीदार लुंगी पहने हैं। थाना निरीक्षक सभाजीत पटेल ने बताया कि दिवंगत के पास किसी तरह की पहचान की आइडी व अन्य कागज आदि नहीं मिला है। जिसके चलते अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही खुदकुशी करने की वजह आदि की जानकारी हो सकेगी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनंद और जैकब कोरोना में व्यस्त, बालू कारोबार को परवान चढ़ा रहा कर्फ्यू ! ….

नसीमुद्दीन सिद्दिकी कांग्रेस प्रदेश न्याय समिति में शामिल: 15 को आयेंगे गृह जनपद

City News Uttar Pradesh

दिशा समिति की बैठक में गूंजी ‘जवाबदेही’ की आवाज़: विकास कार्यों की ‘रफ्तार’ पर सख्ती

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें किया 60 लाख की सीसी रोड और नाले का लोकापर्ण …

City News Uttar Pradesh

राजू की तमन्ना थी की हीरा मुझे मिल जाये : हाथ में चमका हीरा, होगा मालामाल

विधायक प्रकाश नें ‘खिलाड़ियों’ में भर दिया ‘जोश’ : गूंज उठा स्टेडियम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़