28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दिशा समिति की बैठक में गूंजी 'जवाबदेही' की आवाज़: विकास कार्यों की 'रफ्तार' पर सख्ती
उत्तर प्रदेश

दिशा समिति की बैठक में गूंजी ‘जवाबदेही’ की आवाज़: विकास कार्यों की ‘रफ्तार’ पर सख्ती

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद बांदा-चित्रकूट कृष्णा देवी पटेल ने की।

दिशा समिति की बैठक में गूंजी 'जवाबदेही' की आवाज़: विकास कार्यों की 'रफ्तार' पर सख्ती

सांसद कृष्णा देवी ने विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समन्वय पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर कार्य जनता की जानकारी में आए और जनप्रतिनिधियों को उसकी प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए।

दिशा समिति की बैठक में गूंजी 'जवाबदेही' की आवाज़: विकास कार्यों की 'रफ्तार' पर सख्ती

स्पष्ट कहा कि “विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, जनता को हर कार्य का लाभ जमीन पर दिखना चाहिए।” उन्होंने नहर पटरी से अतिक्रमण हटाने, सड़कों की मरम्मत गुणवत्ता के साथ कराने, और जल जीवन मिशन के तहत टूटी सड़कों की जांच कराने के निर्देश दिए।

दिशा समिति की बैठक में गूंजी 'जवाबदेही' की आवाज़: विकास कार्यों की 'रफ्तार' पर सख्ती

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पैलानी क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित धान की फसलों का सर्वे कर किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को चेताया कि हर विभाग विकास कार्यों को पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति से पूरा करे, लापरवाही या भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिशा समिति की बैठक में गूंजी 'जवाबदेही' की आवाज़: विकास कार्यों की 'रफ्तार' पर सख्ती

बैठक में विधायक बबेरू बिसंभर यादव, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु,ब्लॉक प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण एवं मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरी के आरोप में नाबालिक को बिजली के पोल से बांध किया प्रताड़ित जांच के आदेश

यूपी के हाइवे अब चमकेंगे : चालीस हजार करोड़ से बनेंगी दो हजार नई सड़कें भी, गांवों पर फोकस

बांदा की बालू खदान मरौली खंड चार में अवैध खनन का कमाल : योगी सरकार हो रही बदनाम !

City News Uttar Pradesh

अस्पताल लाते समय बिगड़ी हालत, तड़प रही प्रसूता ने एंबुलेंस में जना बच्चा

City News Uttar Pradesh

एक झपकी में ‘खड़ी हो गई मौत’: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने मचाई तबाही, एक की मौत, 13 घायल

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द का प्रहार, दो खदानों के पट्टाधारकों पर 14 करोड़ की आरसी जारी, किया ब्लैक लिस्टेड…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़