- विनोद मिश्रा
बांदा। यूपी के चर्चित डान बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के चलते बांदा का मंडल कारागार जलवा विहीन हो गया है। डान मुख्तार की मुख्तारी नहीं चल पा रही। जेल के अंदर 16 बैरकों और उनके परिसर में खामोशी भरा सन्नाटा है। जेल अहाते तो सुनसान पड़े ही हैं। मंडल कारागार में यह परिवर्तन बुधवार को सुबह से परिलक्षित है। इस दिन बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से यहां एंट्री निरुद्ध किया गया था।

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के लिए पूरे जेल की जैसे काया ही पलट हो गई है। यहां बंद एक हजार से ज्यादा बंदियों की दिनचर्या भी इसके साथ बदल गई है। सुबह से देर शाम तक अहातों और गैलरियों में उनका घूमना-फिरना फिलहाल बंद है। जेल के सुरक्षा कर्मी यानी वार्डन की भी ड्यूटी में मौज-मस्ती से गायब सी है । बंदियों से लेकर सुरक्षा कर्मियों तक को दिन-रात यह भय सता रहा कि हर पल वह कैमरे में कैद हो रहे हैं। हकीकत भी है। पूरे जेल में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जो जेल के अंदर-बाहर की तस्वीरें और लाइव कवरेज कर रहे हैं।

कैमरों में कैद होने वाले नजारों और दृश्यों को लखनऊ में बैठे जेल विभाग के आला अफसर और गृह मंत्रालय के बड़े अधिकारी कमांड सेंटर में स्क्रीनिंग पर सीधे देख रहे हैं। इन इंतजामों ने पूरे जेल के अंदरूनी हिस्से को सुनसान कर दिया है। बैरकों से बंदी सिर्फ जरूरी काम से ही निर्धारित समय में निकल रहे हैं। अपनी बैरक के अहाते से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। तैनात किए गए बंदी रक्षक भी सावधान अवस्था में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इन सख्तियों के चलते जेल की तमाम मौज-मस्तियां, कमान के नाम पर बंदियों से वसूली आदि पर भी काफी हद तक लगाम लग गई है।चर्चाएं रहीं कि पंजाब के रोपड़ जेल में बाहुबली aविधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की बैरक दिन-रात गुलजार रहती थी। बंदियों के अलावा मुलाकातियों की महफिलें सजतीं थीं। मुख्तार के लिए ऐशोआराम के साजो सामान मुहैया थे। विधायकी का पूरा रुतबा था, लेकिन बांदा जेल में हालात इसके बिल्कुल उलट हैं।

प्रदेश सरकार के तल्ख तेवरों के चलते बाहुबली विधायक के लिए किसी तरह की सुविधा का नामोनिशान नहीं है। पूरा दिन और रात मुख्तार अंसारी के अलावा बैरक सुनसान ही रहती है। अन्य बंदियों की बात तो दरकिनार, इस बैरक और अहाते में लगाए गए सुरक्षाकर्मी भी अपने निर्धारित स्थलों पर डटे रहकर ड्यूटी दे रहे हैं। गैंगस्टर मुख्तार अंसारी या किसी अन्य बंदी से गपशप या दरबार लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।बांदा जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बंदी के चौथा दिन है। जेल प्रशासन को इस बात की राहत है कि बाहुबली, डॉन और माफिया कहे जाने वाला मुख्तार अंसारी जेल के नियमों में फिलहाल कहीं आड़े नहीं आ रहा है। सबकुछ खामोश चल रहा है। अलबत्ता तरह-तरह के खानों का शौकीन बाहुबली को जेल की रोटियां और पतली दाल नहीं सुहा रही है। जेल की ओर से परोसा गए खाने से मुख्तार अंसारी मुंह मोड़ लेता है। बताते हैं कि जेल की कैंटीन से दही, छेना और बिस्कुट आदि खरीदकर खाया। यह भी पता चला है कि मुख्तार अपने साथ रोपड़ जेल से कुछ ड्राई फ्रूट्स वगैरह लाया है। उसे खा ही रहा है। दवाएं भी मुख्तार अंसारी साथ लाया है। जेलर पीके त्रिपाठी का कहना है कि वही सुविधा या भोजन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है, जो जेल मैनुअल में है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
