30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक की टक्कर में महिला सहित दो की मौत, उन्नाव जा रहे कार सवार घायल
उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक की टक्कर में महिला सहित दो की मौत, उन्नाव जा रहे कार सवार घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । झांसी-मीरजापुर हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर नजर आया। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव के पास मारुति इको व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार भी खंती में जा गिरी और सवार आठ लोग जख्मी हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। एक को कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी पर स्वजन पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई।


देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रामेश्वर शुक्ला का 25 वर्षीय पुत्र बबलू शुक्ला अपनी पारिवारिक रिश्तेदार सुरेश दुबे की पत्नी 40 वर्षीय माला और उनकी बेटी 21 वर्षीय दीपिका को बाइक से लेकर अतर्रा चिकित्सक को दिखाने जा रहा था। हाईवे पर डिंगवाही गांव के पास तीनों पहुंचे तभी सामने से आ रही मारुति इको कार से भिड़ंत हो गई। आमने-सामने टक्कर होते ही तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे, कार भी अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी।

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा :  बाइक की टक्कर में महिला सहित दो की मौत, उन्नाव जा रहे कार सवार घायल
उन्नाव लौट रहे थे कार सवार: कार के खंती में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। कार सवार उन्नाव के बीघापुर निवासी संतोष की पत्नी 40 वर्षीय मंजू देवी, बेटी 17 वर्षीय ज्योति, बेटा 12 वर्षीय अंकुश, छोटा बेटा अंकित, भतीजा 17 वर्षीय छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए, अन्य को मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने सभी को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहांं बबलू और माला दुबे को मृत घोषित कर दिया गया। नाजुक हालत में दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतकों के स्वजन के पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई।


आपस में थे रिश्तेदार, तय हो चुकी थी शादी: मौके पर पहुंचे स्वजन ने बताया कि बबलू के बड़े भाई की शादी माला दुबे के परिवार में हुई थी। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। बबलू और दीपिका का भी रिश्ता तय हो चुका था, इसी वर्ष शादी होने की बात कही जा रही थी। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकला। कार सवार लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट की ‘सुरक्षा’ फौजियों को ‘सुपुर्द’: सर्जिकल स्ट्राइक के लिये ‘रेड एलर्ट’ !

City News Uttar Pradesh Desk

उप मुख्य मंत्री केशव नें पार्टी की बैठक में लिया फीड बैक : 60 हमारा 40 विपक्ष का दिया लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

पिता नें किया रिश्ता शर्मसार: बेटी से किया दुष्कर्म, घर पर कर रखा था कैद, रो-रोकर सुनाई आपबीती

City News Uttar Pradesh

नशे का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त: उड़ीसा से बांदा तक होती थी डिलीवरी, दो गिरफ्तार

सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी 22 को आएंगे बांदा: तीन दिन करेंगे प्रवास

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में दांदो बालू खदान नें बनाया अवैध खनन का रिकार्ड ! जिम्मेदार अफसर बनें हैं सूरदास ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़