30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बाथरूम में अचेत हालात में मिला सीओ का चालक, चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत की जताई आशंका
उत्तर प्रदेश

बाथरूम में अचेत हालात में मिला सीओ का चालक, डाक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की जताई आशंका …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में सीओ की गाड़ी के चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक घंटे तक कोई आहट नहीं आने पर पड़ोसियों ने आवाज दी, अंदर गए तो बाथरूम में अचेत पड़े मिले। सीओ के फालोवर को सूचना देने के साथ हेडकांस्टेबल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।

प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नारीबारी निवासी 54 वर्षीय अमर बहादुर पुलिस विभाग में बतौर हेड कांस्टेबल वाहन चालक पद पर तैनात थे। 15 फरवरी को वह सीओ आनंद पांडेय के अतर्रा स्थानांतरण के साथ ही सरकारी गाड़ी चला रहे थे। कस्बे में वह किराये के कमरे में अकेले रहते थे।

बाथरूम में अचेत हालात में मिला सीओ का चालक, चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत की जताई आशंका

बुधवार सुबह घर का दरवाजा खोलकर कुछ देर बाहर टहले और फिर अंदर चले गए। लगभग एक घंटे तक कोई आहट न होने पर पड़ोसी महिला ने अन्य पड़ोसियों से बताया। जिस पर सभी ने अंदर दाखिल हो बाथरूम में अचेत पड़ा देखा। तत्काल सीओ के फालोवर जयंत को सूचना देते हुए सीएचसी पहुंचाया। जहां वरिष्ठ चिकित्सक वीके श्रीवास्तव व डा.सुनील सिंह पटेल ने हृदयगति रुकने की आशंका जताते हुए अमर बहादुर को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही सीओ आनंद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर, कस्बा इंचार्ज पवन पांडेय समेत पूरा स्टाफ अस्पताल पहुंच गया। हादसे की जानकारी पर ग्राम नारीबारी में रह रहे पुत्र कमल सिंह, भतीजे चंदन सिंह, कंचन सिंह व पड़ोसी तीरथ प्रसाद भी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि हेडकांस्टेबल की हृदय गति रूकने से मौत बताई गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News-महोबा के पूर्व एसपी पाटीदार पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पूछताछ के लिए नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग चेयरमैन नें किया निरीक्षण : संबंधित अधिकारियों की अटकी सांसें

City News Uttar Pradesh

एआरटीओ और पुलिस द्वारा मौरंग भरे ओवरलोड नौ ट्रकों पर कार्रवाई : मची अफरा- तफरी

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित: बोले- युवाओं का संवारेंगा भविष्य

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गुस्से का “अलापा राग” : स्वच्छता समिति समीक्षा में सब मिला अस्वच्छ !

City News Uttar Pradesh

वर्षों पुरानी ‘विरासत’ को ‘नया जीवन’ : पांच करोड़ से तैयार हो रही ‘आधुनिक लाइब्रेरी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़