City News Uttar Pradesh
ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए सिपाही लेता था रुपये, एसपी अभिनंदन ने कर दिया निलंबित
उत्तर प्रदेश

ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए सिपाही लेता था रुपये, एसपी ने कर दिया निलंबित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद में अवैध खनन के बाद सड़क से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रक बिना पुलिस के मर्जी के नहीं निकल सकते हैं। जहां पुलिस कर्मियों की ट्रक चालकों द्वारा मुट्ठी गर्म की जाती है। वैसे ही पुलिस सारे नियम कानून को दरकिनार कर सड़कों से ट्रकों को पास कर दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला अतर्रा चुंगी चौकी में तैनात सिपाही सत्य प्रकाश रात में ट्रकों को पास कराने में चालकों से पैसे ले रहा था। किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया। मामला पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लिया।

ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए सिपाही लेता था रुपये, एसपी ने कर दिया निलंबित
Constable used to take money to pass overloaded trucks, SP suspended

मामला शहर कोतवाली के अतर्रा चुंगी चैकी के पास का है। इसी चैकी में आरोपी सिपाही तैनात है। अतर्रा चुंगी पुलिस चैकी के पास से गिरवा थाना क्षेत्र से आने वाले ट्रक गुजरते हैं। वैसे तो इस समय बांदा की बालू खदान बंद बताई जा रही हैं। लेकिन सड़कों पर बालू भरे ट्रक नजर आ जाते हैं। इस बारे में कहा जाता है कि अधिकांश बालू भरे ट्रक इस समय मध्य प्रदेश के रामपुर बालू खदान से होकर आते हैं। इनमें अधिकांश ट्रक ओवरलोड होते हैं लेकिन पुलिसकर्मियों की मेहरबानी से इन्हें पास कर दिया जाता है, इसके बदले में ट्रक चालक पुलिसकर्मियों की मुट्ठी गर्म कर देते हैं।

ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए सिपाही लेता था रुपये, एसपी अभिनंदन ने कर दिया निलंबित
Constable used to take money to pass overloaded trucks, SP Abhinandan suspended

ताजा मामला भी इसी पुलिस चौकी से जुड़ा है। जहां तैनात सिपाही ने रात में सड़क से गुजर रहे बालू भरे ट्रकों से अवैध वसूली की। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर एसपी अभिनंदन ने सिपाही को निलंबित कर दिया।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों का जुर्माना अटका: वाहन स्वामियों से विभाग परेशान, अब गिरेगी लापरवाहों पर गाज

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का थमा प्रचार: 38 जिलों में 11 मई को होगा मतदान; 13 को आएंगे चुनावी नतीजे

मंत्री रामकेश ने की सीएम योगी से भेंट: बताये बुंदेलखंड के विकास के धरातलीय हालात

Banda : ग्राम पंचायत मुरवल, वैक्सीनेशन के प्रति दिखा उत्साह ! …

गोली मारकर मजदूर ने दी जान, पत्नी से था विवाद: उठाया आत्मघाती कदम

वसंत पंचमी पर धरती मुस्काई: आत्मविभोर करने वाली दिखी छटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़