City News Uttar Pradesh
अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में अन्ना प्रथा से “किसान बुरी तरह त्रस्त” हैं। छुट्टा जानवर किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद कर रहे हैं, जिससे वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बबेरू ब्लॉक के कई गांवों जैसे आहार, मिलाथू, पल्हरी, शिव, मवई, आलमपुर, बघेहटा, देवरथा, पंडरी, रगौली, हरदौल और सिमोनी में सैकड़ों की संख्या में अन्ना जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

किसानों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिलाधिकारी, आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल और सचिव ग्राम विकास तक दर्जनों बार ज्ञापन और शिकायतें दीं। पूर्व में एक दिवसीय सांकेतिक धरना और अनशन भी किया गया था, लेकिन प्रशासन ने केवल आश्वासन दिया, कोई ठोस कदम नहीं उठाया। किसानों का कहना है कि सम्बंधित विभागीय अधिकारी और जिला प्रशासन के सभी वादे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं।

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

समाजसेवी पीसी पटेल ने कहा, “यदि प्रशासन अब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो मजबूर होकर हम ग्राम पल्हरी के पटेल तिराहा, मिलाथू पारा, बिहारी मोड़ पर अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।” किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्या का खुलासा : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की थी हत्या, भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

मंत्री नन्दी बोले: ‘विकसित भारत’ की ‘नींव’ बनेगा ‘रोजगार गारंटी मिशन’

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पहुंचे बदौली : समस्या देख हो गये दंग

स्वछता अभियान में बांदा डीएम अनुराग की दिखी “अनोखी अदा” …

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे

खुलासा : लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़