26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस कप्तान ने नरैनी कोतवाली का किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी निगाह बनाए रखने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश

पुलिस कप्तान ने नरैनी कोतवाली का किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी निगाह बनाए रखने के दिए निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने नरैनी कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मातहतों के पेंच कसे। एसपी ने कहा कि अराजकतत्वों और अपराधियों पर कार्रवाई करने में कोई गुरेज न किया जाए। इसके साथ ही कोतवाली परिसर को साफ रखने के साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए असलहों को दुरुस्त रखा जाए।

पुलिस कप्तान ने नरैनी कोतवाली का किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी निगाह बनाए रखने के दिए निर्देश
V Police Captain inspected Naraini Kotwali, instructed to keep a close watch on criminals

शुक्रवार को एसपी अभिनंदन ने नरैनी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। प्रभारी निरीक्षक नरैनी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अभिलेख व्यवस्थित कर लिए जाएं।

पुलिस कप्तान ने नरैनी कोतवाली का किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी निगाह बनाए रखने के दिए निर्देश
Police Captain inspected Naraini Kotwali, instructed to keep a close watch on criminals

– महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, बैरिक का लिया जायजा

एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर आये प्रार्थना पत्रों तथा उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद एसपी ने मालखाना, मेस, बैरिक तथा थाना परिसर आदि का भी निरीक्षण किया और साफ सफाई के निर्देश दिए।

पुलिस कप्तान ने नरैनी कोतवाली का किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी निगाह बनाए रखने के दिए निर्देश
Police Captain inspected Naraini Kotwali, instructed to keep a close watch on criminals

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना नरैनी को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया जाए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केन्दों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही अराजक तत्वों, हिस्ट्रीशीटर व टापटेन अपराधियों, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण करने वाले अभियुक्तों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

पुलिस कप्तान ने नरैनी कोतवाली का किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी निगाह बनाए रखने के दिए निर्देश
Police Captain inspected Naraini Kotwali, instructed to keep a close watch on criminals

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों को चिन्हित करते हुए कार्ययोजना बनाएं और कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी नरैनी समेत स्टाफ मौजूद रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश व अध्यक्ष मालती द्वारा युवाओं का प्रोत्साहन: बांटी खेल सामग्री

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पर्दा उठाया: डार्क जोन आधे हुए, यूपी बना देश का ‘जल मॉडल’

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति मंत्री रामकेश की शिक्षक सम्मेलन में अपील: एमएलसी चुनाव में बाबूलाल को करें विजयी

City News Uttar Pradesh

बांदा में रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य राक्षसी की शिकार, संकट मोचन का इंतजार ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबाबू ने राम मंदिर के लिये किया दान …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड राज्य के लिए वर्षाे से संघर्ष कर रहे सभी संगठन अब महासंघ बनाएं: अनिल शर्मा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़