City News Uttar Pradesh
मनरेगा से कराई जाएगी गहरार नाले की सफाई और मरम्मत, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

मनरेगा से कराई जाएगी गहरार नाले की सफाई और मरम्मत, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नरैनी तहसील स्थित गहरार नाले का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बिलहरका के मजरा भांवर पुरवा में गहरार नाला जो कि मध्य प्रदेश के सरवरिया बाबा पुरवा से आया हुआ है और यूपी के भांवर पुरवा से हो करके गांव पुंगरी, नहरी, नेदुवा, बड़ैछा से होते हुए खलारी पंचायत से होकर रंज नदी में जुड़ जाता है। रंज नदी से आगे जाकर के कालिंजर बरछा से होते हुए रंज नदी में मिलता है। कुल लंबाई 21 किलोमीटर है।

मनरेगा से कराई जाएगी गहरार नाले की सफाई और मरम्मत, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Cleaning and repair of Gahar drain will be done through MNREGA, District Magistrate inspected

जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सफाई के साथ-साथ नाले के अंदर जो भी खरपतवार, सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमदान मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत गहरार नाले का मरम्मतीकरण और सफाई कार्य करवाया जाएगा। भांवर पुरवा से खलारी पंचायत तक 21 किलोमीटर पूर्णता नाले की सफाई एवं सिल्ट सफाई का कार्य मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। गहरार नाले भावर पुरवा में चेकडैम बना हुआ है। चेकडैम की भी मरम्मत होगी।

मनरेगा से कराई जाएगी गहरार नाले की सफाई और मरम्मत, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Inspected the examination in Inter College in Pukari

– पुकारी में इंटर कालेज में परीक्षा का किया निरीक्षण

साथ ही कृषक समाज इंटर कालेज पुकारी, शंकर पार्वती कालेज शंकर बाजार में पहुंचकर बोर्ड की चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण किया। कैमरे, रिकाडिंग, स्ट्रांग रूम आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह, तहसीलदार परशुराम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव ,प्रत्याशियों के लिये खर्च जस का तस …

City News Uttar Pradesh

इंतजार समाप्त: पालिकाध्यक्ष मालती, सोनू, रजत द्वारा बादल की मशहूर मेला प्रदर्शनी का उदघाटन

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

Banda- खनिज अधिकारी पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

बांदा में किसानों का फिर फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जाम किया झांसी-मीरजापुर हाईवे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़