30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप, पुलिस मामले की कर रही जांच
उत्तर प्रदेश

संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप, पुलिस मामले की कर रही जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संदिग्ध हालात में छत से नीचे गिरकर महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के भाई व अन्य परिजन ने आरोप लगाया कि पति ने पीटकर उसे छत से नीचे फेंका है। जिला अस्पताल में मायके व ससुराल पक्ष के बीच जमकर झड़प हुई। मायके पक्ष ने पति को खरी-खोटी सुनाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप, पुलिस मामले की कर रही जांच
Woman dies after falling from roof in suspicious circumstances, accused of murder, police is investigating the matter

मवई गांव निवासी राजेंद्र खेंगर अपनी 45 वर्षीय पत्नी निर्मला उर्फ निम्मा व बच्चों के साथ शहर के मोहल्ला शुक्लकुआं कताई मील में बने अपने घर में रहता है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध हालात में उसकी पत्नी छत से नीचे गिर गई। चीख सुनकर 15 वर्षीय पुत्र आलोक व अन्य स्वजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन पति जब तक उसे जिला अस्पताल ले गया, तब तक रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि वह पुत्र आलोक के साथ छत पर लगे आंगन के जाल में पालीथिन डालने गई थी। दीवार न होने से संतुलन बिगड़ने पर वह आंगन में गिर गई।

मृतक महिला के भाई मनोज व अन्य स्वजन ने आरोप लगाया कि पति शराब व गांजे का आदी है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। तीन वर्ष पहले कार में बैठाकर बाईपास की ओर जंगल में ले गया था। जहां उसने निर्मला को शराब पिलाने के साथ मारने का प्रयास किया था। किसी तरह उसकी जान तब बच गई थी। प्रताड़ित करने को लेकर मामले की शिकायत पुलिस से गई थी। जिसमें पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया था। रविवार रात भी उसकी पिटाई की है। पति ने उन्हें घटना की सूचना तक नहीं दी है। रिश्तेदारों ने फोन कर उन्हें घटना के बारे में बताया है। जिससे वह अस्पताल आए हैं। नगर कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Unlock : प्रदेश में एक तारीख से कोरोना कर्फ्यू में मिलेगी राहत, सख्ती के साथ फिर खुलेंगे बाजार …

कृषि विभाग की अपरम्पार “माया”: जायद आंकड़ों में ज्यादा “भाया” !

लुटेरी दुल्हन: चट मंगनी-पट ब्याह के बाद दुल्हन पैसे-जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा सशक्त युवा समर्थ समाज की आधार शीला

ओवरलोडिंग केस में एआरटीओ (ARTO) प्रवर्तन निलंबित, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खुद पकड़ा था ट्रक

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, बांदा और महोबा में दर्ज हैं कई मुकदमे …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़