- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रेमी संग गई महिला का शव 12 वें दिन गांव बाहर स्थित कुएं में उतराता मिला। ससुर ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को पानी में फेंका है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। घर से जाते समय बहू अपने साथ एक लाख के जेवर व 34 हजार रुपये नकदी ले गई थी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव से 30 वर्षीय महिला का रिश्ते के देवर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते छह जुलाई को वह प्रेमी के संग घर छोड़कर चली गई थी। पति ने उसकी खोजबीन किया था। जिसमें उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। 12 जुलाई को पति ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस भी उसका पता लगाने का प्रयास कर रही थी। बाद में चरवाहों को खेतों की ओर जाने पर गनेशपुर के बंशगोपाल के खेत में बने कुएं में महिला की मिली लाश पानी में उतराते मिली। जिसमें ग्रामीणों ने गांव के चौकीदार की मदद से गुढ़ा चौकी में घटना की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं के बाहर निकलवाया। कई दिन से पानी में शव पड़ा रहने से फूलने के साथ गलने लगा था। उससे दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने ससुरालीजन व उसके मायके वालों को घटना की जानकारी दी।

जिसमें ससुर ने बताया कि प्रेमी उनकी बहू को उसकी छोटी बहन के घर सतना ले गया था। उसे वहां छोड़कर वह लौट आया था। लेकिन शव मिलने के बाद से वह दोबारा फरार हो गया। आरोप लगाया कि गला घोटकर प्रेमी ने उसे मारा है। बाद में उसे कुएं में फेंक दिया है। कालिंजर थाना निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जांच की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
