27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
गोवंशों को जिलाधिकारी अनुराग ने ओढ़ाए कंबल
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग गौशालाओं पर रख रहें निगाह : गौसेवा पर स्वंय तत्पर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग शीत लहर एवं ठण्ड में गोवँसो की सुरक्षा के लिये सख्त है। गौशालाओं का निरीक्षण कर पशुओं के खान-पान एवं ठण्ड से बचाव की व्यवस्था तीन दिनों से मौके पर जाकर निरंतर दुरुस्त कर रहें है। अपने हाथों गौशालाओं में गायों को गुड भी खिलाया।

गोवंशों को जिलाधिकारी अनुराग ने ओढ़ाए कंबल
District Magistrate Anurag covered the cows with blankets

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जिला कारागार से पचास पुराने कम्बल मंगवाकर अपनी गाडी में रख ग्राम पंचायत पल्हरी (ब्लाक बडोखर खुर्द) में संरक्षित पशु गौशाला में पहुंचे। गाॅयों को कम्बल पहनाया तथा ठण्ड से ठिठुर रहे गौवंशों को उदारता पूर्वक गुड खिलाया। वहां गौशाला में पशुओं की देखभाल कर रहे कर्मचारी को जिलाधिकारी ने विशेष निर्देष दिये कि ठण्ड के मौसम को देखते हुए गौवंश की सुरक्षा के उपाय करें। गौवंश किसी प्रकार ठण्ड से परेशान न हो। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान को निर्देशित दिया कि गौवंशों के चारे-भूसे की व्यवस्था कराते रहेें।

गोवंशों को जिलाधिकारी अनुराग ने ओढ़ाए कंबल
District Magistrate Anurag covered the cows with blankets

उन्होंने साथ में उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि गौवंशो की सेहत का ध्यान देते हुए समय-समय पर इनकी देखभाल करें। आवश्यक दवायें उपचार आदि की व्यवस्था देखें। जिलाधिकारी को बताया गया कि गौशाला में 20 छोटे तथा 295 बडे गौवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी के साथ पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एसपीसिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ राजनारायण नामदेव, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकरी रफीक मंसूरी आदि उपस्थित रहें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आसमान से बरसी मौत : सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश व बिजली गिरने से 16 की मौत, 27 झुलसे, करीब 200 मवेशियों की भी मौत …

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: यूपी की इस सीट से मायावती के भतीजे आकाश आनंद लड़ेंगे चुनाव ? राजनीतिक हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

बुंदेली कन्या जन्मोत्सव : नवरात्र पर्व में “डीएम अनुराग” नें मचाईं “धूम” : धर्म गुरू भी रहे हैं “झूम”

City News Uttar Pradesh

बांदा : तहसील कैंपस में दिनदहाड़े चोरी की घटना, हौसले बुलंद …

झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मिले दो युवकों के रक्तरंजित शव, पास में खड़ा मिला सुल्तानपुर का ट्रक

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू खदान में युवक की हत्या से सनसनी, भारी पुलिस फोर्स तैनात …

ब्रेकिंग न्यूज़