- विनोद मिश्रा
बांदा। लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय है लेकिन बांदा चित्रकूट से भाजपा से अगला सांसद कौन होगा इस पर प्राईवेट सर्वे एजेंसी को हालातों का जमीनी जायजा लेने के लिये भाजपा नें हुकुम दें दिया है! हालांकि इस संदर्भ मे सांसद के रूप मेँ यहां से प्रतिनिधित्व कर रहे आर के पटेल यहां से चौकन्ने कम से हैं !

वहीं पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा चौकन्ना हैं। वह हर दिल अजीज हो रहें हैं। भाजपा के इस संसदीय सीट के अंदर खाने मेँ यह भी चर्चायें है की वर्तमान सांसद विशेष कर बांदा वासियों के लिये पराये से लगाने लगे है ? हालांकि वह समय -समय पर अपना राजनीतिक जलवा बिखेरते और दर्शाने का प्रयास करते रहतें है,लेकिन “संघ” उनका “संग” “कितना देगा कितना नहीं” इस पर भी “सुगबुगाहट” है।

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो बांदा लोकसभा सीट जातीय समीकरणों के परिप्रेक्ष्य मेँ सामान्य महिला भी हो सकती है? क्योंकि इन चर्चाओं के राजनीतिक “बादल भी उमड़ -घुमड़” से रहे है। इस सीट के राजनीतिक “मौसम विज्ञानी” इस दिशा मेँ भी गभीर विचार रखते है।

माना जा रहा है की सांसद आरके पटेल को दो जिलों मेँ बंटे इस संसदीय सीट पर पुनः काबिज होने के लिये सर्व प्रथम बांदा मेँ वक्त और काम के लिये कुछ खास प्रदर्शित करना होगा, जो जमीनी स्तर पर दिखे और जनता को अपनी “काबिलियत” का एहसास कराये। क्योंकि स्थितियां तो यही आंकी जा रही है की “सावधानी हटी दुर्घटना घटी”।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
